लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का दामन थामने वाले कीर्ति आजाद का बड़ा खुलासा, वह बूथ लूट के बल पर बने थे सांसद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2019 17:06 IST

दरभंगा में कीर्ति झा आजाद ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरते हुए कहा कि आप लोग मेरे पिताजी के लिए भी बूथ कब्जा करने का काम करते थे और वर्ष 1999 में मेरे लिए भी किया. दरअसल, उस समय बैलेट से चुनाव होता था. 

Open in App

भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद कीर्ति आजाद ने यह कहकर एक नये विवाद को जन्म दे दिया है कि पहले पोलिंग बूथ लूट होती थी और वे भी बूथ लूटा करते थे. इतना ही नहीं उन्होंने खुलासा किया कि 1999 के लोकसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए भी बूथ लूटे गए थे. खुद को खांटी कांग्रेसी परिवार का कहते हुए कीर्ति आजाद ने खुलासा किया कि उनके पिता जी के समय भी बिहार में बूथ लूटा जाता था. 

दरभंगा में कीर्ति झा आजाद ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरते हुए कहा कि आप लोग मेरे पिताजी के लिए भी बूथ कब्जा करने का काम करते थे और वर्ष 1999 में मेरे लिए भी किया. दरअसल, उस समय बैलेट से चुनाव होता था. 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद दरभंगा में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने ये बात कही. उन्होंने अपनी पत्नी पूनम आजाद को कांग्रेसी परिवार की बेटी बताते हुए कहा कि 'उस दौर में नागेंद्र बाबा (नागेंद्र झा) और डॉ साहब (जगन्नाथ मिश्र) के लिए बूथ लूटा करते थे. उस समय तो लूटा जाता था, लेकिन आज के समय में कोई गड़बड़ी नहीं है. मेरे पिता भागवत झा आजाद के लिए भी बूथ लूटा जाता था. 1999 में मेरे लिए भी लूटा गया था बूथ. उस समय इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) नहीं आई थी. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारी यह वापसी है. उन्होंने खुद को जन्म से कांग्रेसी बताया. साथ ही उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ा साम्प्रदायिक पार्टी करार दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने की इच्छा हमने पार्टी के आलाकमान को बता दिया हैं, लेकिन पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे जरूर पूरा करेंगे. 

उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस मुख्‍यालय (दिल्‍ली) में राहुल गांधी ने कीर्ति आजाद को पार्टीकी सदस्‍यता दिलाई. इसके अगले दिन दरभंगा में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका स्‍वागत पार्टी कार्यालय में किया. सांसद कीर्ति झा आजाद ने कहा कि न तो उन्‍हें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने में कोई परेशानी हुई और न ही कांग्रेस को उन्‍हें अपनाने में, क्योंकि वे मूल रूप से कांग्रेस परिवार से ही हैं. उन्होंने कहा कि मेरे पिता जी सही कहा करते थे कि मैं 26 साल पहले गुमराह हो गया था.

टॅग्स :कीर्ति आजादकांग्रेसबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा