लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: PDP विधायक एजाज अहमद मीर ने आतंकियों को कहा 'शहीद और भाई'

By स्वाति सिंह | Updated: January 11, 2018 18:55 IST

जम्मू-कश्मीर में सेना ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। इसके तहत सेना आतंकियों के खात्मे में लगी है।

Open in App

जम्मू कश्मीर की सत्ताधारी पिपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक एजाज अहमद मीर ने गुरुवार को आतंकवादियों की मौत को लेकर एक विवादित बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर, ने आतंकियों को लेकर दिए बयान में कहा है कि कश्मीर में जो आतंकी शहीद हो रहे हैं, वे हमारे भाई हैं। उन्होंने यह भी कहा, 'हमें उनकी मौत का जश्न नहीं मनाना चाहिए, यह हमारी सामुहिक असफलता है। हमें तब भी दुख होता है जब हमारे जवान शहीद होते हैं। हमें जवानों के साथ ही आतंकियों के परिवारों के साथ भी सद्भावना रखनी चाहिए। 

 

विधायक ने कहा, 'कश्मीर के आतंकी हमारे भाई हैं और वो मर नहीं रहे बल्कि शहीद हो रहे हैं। इनमें से कुछ तो नाबालिग हैं जिन्हें यह भी नहीं पता वो क्या कर रहे उनमें से कुछ नाबालिग हैं, जो ये भी नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं।'

 

नवंबर 2017 में आतंकवादियों की मौत से संबंधित आंकड़े सामने आए थे। पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की थी। इसमें इन्होने बताया था कि, 'जम्मू कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफइंडिया, सीएपीएफ और कश्मीर के लोगों के सामूहिक प्रयासों से साल 2017 में 200 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। '

अभी जम्मू-कश्मीर में सेना ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। इसके तहत सेना आतंकियों के खात्मे में लगी है, दूसरी तरफ राज्य सरकार के एक विधायक ने इन आतंकियों को शहीद करार दिया है साथ ही अपना भाई भी बताया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारइंडियाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी