लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधान परिषद चुनावः सात सीट पर इलेक्शन, BJP के 4, कांग्रेस के 2 और JDS के एक प्रत्याशी मैदान में, जानिए समीकरण

By भाषा | Updated: June 18, 2020 17:41 IST

कर्नाटक में 29 जून को विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। भाजपा ने 4, कांग्रेस ने 2 और जदएस ने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। सभी चुने जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने चार उम्मीदवार, कांग्रेस ने दो और जनता दल (एस) ने एक उम्मीदवार मैदान में उतारा है, जिन्हें विधायकों द्वारा चुना जाएगा। कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद और नसीर अहमद ने नामांकन दाखिल किया।टीए सर्वणा ने जदएस की ओर से नामांकन किया। नामांकन की जांच शुक्रवार को होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून है।

बेंगलुरुः कर्नाटक में 29 जून को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को तीन प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के लिए 18 जून आखिरी तारीख थी।

विधान परिषद की सात सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने चार उम्मीदवार, कांग्रेस ने दो और जनता दल (एस) ने एक उम्मीदवार मैदान में उतारा है, जिन्हें विधायकों द्वारा चुना जाएगा। विधान परिषद के सात सदस्यों नसीर अहमद, जयम्मा, एमसी वेणुगोपाल, एनएस बोस राजू, एचएम रेवन्ना (सभी कांग्रेस), टीए सर्वणा (जदएस) और निर्दलीय डीयू मल्लिकार्जुन का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने जा रहा है। विधानसभा में इनकी संख्या के आधार पर, भाजपा चार सीट, कांग्रेस दो सीट और जदएस एक सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।

हर उम्मीदवार को जीत हासिल करने के लिए विधायकों के 28 वैध मतों की आवश्यकता है। भाजपा की ओर से एमटीबी नागराज, आर शंकर, सुनिल वल्लयापुरे और प्रताप सिम्हा नायक ने बृहस्पतिवार को नामाकंन दाखिल किया। इसी तरह, कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद और नसीर अहमद ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, टीए सर्वणा ने जदएस की ओर से नामांकन किया। नामांकन की जांच शुक्रवार को होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून है।

भाजपा ने कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में 29 जून को होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बुधवार देर रात पूर्व मंत्रियों आर शंकर, एम टी बी नागराज, प्रताप सिम्हा नायक और सुनील वाल्लयापुर के नाम की घोषणा की।

विधान परिषद के सात सदस्यों का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो जाने के कारण ये चुनाव कराए जा रहे हैं। परिषद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन बृहस्पतिवार है। इन सात सीटों में से भाजपा के चार सीट, कांग्रेस के दो और जद(एस) के एक सीट पर जीत दर्ज करने की संभावना है। विधानसभा में अध्यक्ष को छोड़कर भाजपा के 116, कांग्रेस के 68 और जद(एस) के 34 सदस्य हैं।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससिद्धारमैयाजनता दल (सेकुलर)एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा