लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- 2014 बीजेपी की सरकार आती है और लोगों का मरना शुरू हो जाता है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 26, 2018 22:46 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 2012-13 के आंकड़े देखिए हमारा एक जवान शहीद नहीं हुआ।

Open in App

हुबली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों में गहमा-गहमी बढ़ गई है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय कर्नाटक दोरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने हुबली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, नीरव मोदी 22,000 करोड़ रुपये लेकर देश से भाग गया, और मोदी जी एक शब्द नहीं कहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ललित मोदी और विजय माल्या लंदन भाग जाता है। मोदी जी, आपके चारों ओर भ्रष्टाचार, कुछ करके दिखाओ। 

इतना ही नहीं इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि 2012-13 के आंकड़े देखिए हमारा एक जवान शहीद नहीं हुआ। जब बीजेपी की सरकार 2004 में गई, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद था। कांग्रेस ने लोगों को जोड़ा और 2012 तक आतंकवाद को खत्म कर दिया। बीजेपी की सरकार आती है 2014 में और लोगों का मरना शुरू हो जाता है।

इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार को अपनी यात्रा के आखिरी दिन सूबे के मुखिया सिद्धारमैया के साथ बेलागवी के येलम्मा मंदिर में पारंपरिक ड्रम बजाए। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इससे पहले राहुल गोडची के श्री वीरभद्र मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा