लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मंगलुरू के गोकर्णनाथहेश्वर मंदिर के राहुल गांधी ने किए दर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 20, 2018 23:36 IST

राहुल गांधी ने कहा, वह बड़े उद्योगपतियों के 25 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो किसानों की मदद क्यों नहीं कर सकते।

Open in App

मंगलुरू, 20 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलुरू के कुदरोली में गोकर्णनाथहेश्वर मंदिर में प्रार्थना अर्चना की। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उनके साथ मुख्य तौर पर मौजूद रहे। इससे पहले एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। 

कर्नाटक के 12वीं सदी के समाज सुधारक बासवन्ना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां समावेशी नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने किसानों को दरकिनार कर दिया, लेकिन बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए। उन्होंने कहा कि, मोदी बासवन्ना के बारे में बात करते हैं, लेकिन उनकी नीतियां समावेशी नहीं हैं। यदि वह बड़े उद्योगपतियों के 25 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो किसानों की मदद क्यों नहीं कर सकते।किसानों के मुद्दों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, किसानों को उनके उत्पादों के लिए उचित एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का वादा किया गया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। इसके ठीक विपरीत हमारी राज्य सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं पर मोदी सरकार द्वारा पूरे देश के लिए किए गए खर्च से तीन गुना धनराशि खर्च किया है।

बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता एम. रामचंद्रप्पा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कर्नाटक के अपने तीसरे दौरे के दौरान राहुल गांधी उडिपी, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलूर और हासन जिलों का दौरा करेंगे और कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :राहुल गाँधीकर्नाटककर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा