लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में भाजपा को झटका, बीजेपी सांसद बीएन बाचेगौड़ा के बेटे और निर्दलीय विधायक शरद कांग्रेस में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2021 16:57 IST

भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण भारत में झटका लगा है। भाजपा एमपी बी एन बाचेगौड़ा के पुत्र और विधायक शरद बाचेगौड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद ने यह घोषणा कर अब अपने अगले राजनीतिक कदम की पुष्टि कर दी है।शरद ने दिसंबर 2019 में होसकोट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भगवा पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने वाले एम टी बी नागराज को शिकस्त दी थी।2019 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिससे कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार गिर गई थी।

बेंगलुरुः भाजपा सांसद बी एन बाचेगौड़ा के बेटे एवं निर्दलीय विधायक शरद बाचेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसी महीने वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

कांग्रेस में 26 फरवरी को शामिल होने के बारे में लगाई जा रही अटकलों के बीच शरद ने कहा,‘‘ कोई तारीख तय नहीं की है, लेकिन इसी महीने मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रह हूं।’’ शरद ने यह घोषणा कर अब अपने अगले राजनीतिक कदम की पुष्टि कर दी है।

2019 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था

भाजपा से बगावत करने के बाद शरद ने दिसंबर 2019 में होसकोट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भगवा पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने वाले एम टी बी नागराज को शिकस्त दी थी। नागराज, कांग्रेस के उन असंतुष्ट विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने 2019 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिससे कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार गिर गई थी।

वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उपचुनाव में हार गए थे। यह आरोप लगाया गया था कि बाचेगौड़ा ने अपने बेटे शरद को जिताने के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर मदद की, लेकिन उन्होंने आरोपों को खारिज कर दिया था। शरद ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के अपने निर्णय के बारे में अपने पिता को औपचारिक रूप से जानकारी नहीं दी है।

उन्होंने कहा,‘‘ सब कुछ सार्वजनिक है, इसलिए मैंने उन्हें अभी कुछ नहीं बताया है। उन्हें इस बात की जानकारी होगी।’’ भाजपा सूत्रों ने बताया कि शरद भाजपा में आना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने इसकी इजाजत नहीं दी। दरअसल, वे शरद के पार्टी से बगावत करने और पार्टी के उम्मीदवार को हराने के चलते उनसे (शरद से) बहुत नाराज हैं।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए चुनाव 15 मार्च को

आंध्र प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 15 मार्च को होंगे। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चुनाव आयोग ने कहा कि कर्नाटक की एक सीट और आंध्र प्रदेश विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव भी 15 मार्च को होंगे। विधान परिषद के सदस्यों के निधन के कारण उपचुनाव होने हैं।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद के चार सदस्यों का कार्यकाल 29 मार्च को समाप्त होने के कारण द्विवार्षिक चुनाव कराए जा रहे हैं। एक सीट एक सदस्य के इस्तीफा देने के कारण पिछले साल जुलाई से रिक्त पड़ी है। द्विवार्षिक चुनाव और दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये अधिसूचना 25 फरवरी को जारी होगी। मतगणना 15 मार्च को मतदान संपन्न होने के तत्काल बाद होगी।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा