लाइव न्यूज़ :

एक SMS से कैराना में थम गई मोदी-योगी की लहर, ढह गया बीजेपी का किला

By राहुल मिश्रा | Updated: June 4, 2018 12:38 IST

विपक्ष ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की लगभग तय मानी जानी वाली इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज़ कर 2019 लोकसभा चुनावों में गठबंधन को नया आयाम दिया।

Open in App

उत्तर प्रदेश की बहुप्रचलित कैराना लोक सभा सीट पर हुए उपचुनाव में विपक्ष ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को 44,600 वोटों से हरा दिया। इससे पहले यह सीट भाजपा के खेमे के प्रखर और कद्दावर नेता हुकुम सिंह के पास थी लेकिन उनकी मृत्यु के बाद यह सीट खाली हो गई थी। उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल (RLD), समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने चक्रव्यूह रच कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरा दिया। 

कैराना सीट पर मिली करारी शिकस्त के बाद भाजपा खेमे में अंदरूनी बगावती सुर भी देखने को मिले। वहीं सहयोगी दल भी बीजेपी की रणनीति पर सवालिया निशान खड़ा करने लगे। लेकिन विपक्ष की इस जीत में बहुत कम लोगों का ध्यान इस बात की तरफ जा रहा है कि कैराना पर भाजपा की हार से ज्यादा अहम है रालोद(RLD) की जीत और इस जीत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की भूमिका। कैराना उपचुनाव के दौरान जयंत चौधरी फ्रंटफुट पर रहे। 

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया इस सियासी दोस्ती की शुरूआत महज एक मैसेज से हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो आरएलडी नेता जयंत चौधरी बताते हैं, “मैंने उन्हें (अखिलेश यादव) सिर्फ एक मैसेज भेजा, एक घंटे के अंदर उन्होंने मुझे कॉल किया। उस एक SMS से हमारी मुलाकात के लिए भूमिका तैयार हो चुकी थी। इसके बाद जो भी हुआ वो हम सभी के सामने है। विपक्ष ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की लगभग तय मानी जानी वाली इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज़ कर 2019 लोकसभा चुनावों में गठबंधन को नया आयाम दिया। 

टॅग्स :उपचुनाव 2018जयंत चौधरीअखिलेश यादवराहुल गाँधीकांग्रेसयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा