लाइव न्यूज़ :

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल करेंगे जेपी नड्डा, मनोज सिन्हा बनाए जा सकते हैं महासचिव

By हरीश गुप्ता | Updated: July 8, 2020 09:02 IST

पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को पार्टी महासचिव पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देयुवा मोर्चा अध्यक्ष पूनम महाजन के स्थान पर किसी अन्य युवा चेहरे को मौका दिया जा सकता है. कर्नाटक से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या इस पद की दौड़ में शामिल हैं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 15-16 जुलाई से पूर्व किसी भी वक्त अपनी नई टीम की घोषणा कर सकते हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल इसके बाद होगा. गत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में पार्टी संगठन में बदलावों पर मुहर लगाई गई. बैठक में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेता मौजूद थे.

सूत्रों के मुताबिक, नड्डा की नई संगठनात्मक टीम में उपाध्यक्ष, महासचिव और 25 मोर्चों तथा विभागों में कुछ 'नए चेहरे' शामिल होंगे. नड्डा का उद्देश्य इन मोर्चों को नई दिशा देने का होगा. कुल 8 महासचिवों में से डॉ. अनिल जैन समेत कम से कम दो महासचिवों को बदला जाएगा. एक अन्य महासचिव और महाराष्ट्र की प्रभारी सरोज पांडेय को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. भूपेंद्र यादव और कैलाश विजयवर्गीय के पास क्रमश: बिहार और पश्चिम बंगाल का प्रभार है. इन दोनों राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में दोनों अपने पद पर कायम रहेंगे.

नड्डा की मुख्य मजबूती नए महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष हैं, जिन्होंने राम लाल की जगह पर यह पद संभाला है. संतोष दिवंगत सुंदर सिंह भंडारी के दिनों की याद दिलाते हैं, जो मूलत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से थे और सख्ती के साथ काम करते थे.

पार्टी उपाध्यक्ष के रूप में शिवराज सिंह चौहान के बदले रघुबर दास को जिम्मेदारी दी जा सकती है. संगठन में कुल 10 उपाध्यक्ष हैं और उनमें से दो को कहीं और समायोजित किया जा सकता है. अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन के चलते संसदीय बोर्ड में रिक्त हुए स्थानों को भरने की कठिन चुनौती भी नड्डा के सामने है.

चौथाईवाले की अगुवाई में विदेश मामलों का विभाग

यह स्पष्ट है कि विदेश मामलों के विभाग को नई मजबूती प्रदान करते हुए नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि इस क्षेत्र में भाजपा को एक अहम भूमिका निभानी चाहिए. महाराष्ट्र से आने वाली विजय चौथाईवाले की अगुवाई में एक समग्र एवं हाईटेक विदेश मामलों के विभाग को मजबूत बनाया जाएगा. 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा