लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव ने दिया रिक्शा चैलेंज, जदयू नेता ने कहा- पहले अपनी 15 लाख की बाइक और बीएमडब्ल्यू कार करें दान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2018 20:37 IST

तेज प्रताप यादव नीतीश कुमार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं।

Open in App

पटना,10 जुलाई। महुआ में अपने विधानसभा क्षेत्र में तेज प्रताप यादव के रिक्शा चैलेंज और सत्तू पार्टी पर बिहार में सियासत शुरू हो गई है. तेज प्रताप के इस चैलेंज पर जदयू और भाजपा ने निशाना साधा है.

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि जिसके पास 15 लाख की महंगी रेसर बाइक हो, 25 लाख की बीएमडब्लू कार हो वह रिक्शा चलाने की नसीहत दे रहे हैं.

नीरज ने कहा कि पूजा-पाठ में विश्वास करने वाले तेज प्रताप को अपनी बाइक और बीएमडब्लू कार अपनी पार्टी के गरीब कार्यकर्ता को बांट देनी चाहिए. जनता अब सब कुछ जानती और समझती है. उ

नीरज ने लालू परिवार को घेरते हुए कहा कि समाजिक न्याय की बात करने वाले ऐसे नाटक कर अवैध सम्पत्ति बटोरी और जेल पहुंच गए. तेजप्रताप रिक्शा चलाकर नाटक कर रहे हैं. जनता ने उनके पिता का नाटक देख लिया है. अब बेटा के नाटक को देखने का सब्र नहीं है. जनता इनके पाखंडों को जानने और समझने लगी है.

 वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि तेज प्रताप अभी कुंठा में हैं. कुंठित होकर कुछ अलग तरह की हरकत कर रहे हैं. मंगल पांडेय ने कहा कि मीडिया को बुलाकर सत्तू नहीं खाया जाता है.

तेज प्रताप यादव नीतीश कुमार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। तेजस्वी यादव नीतीश कुमार सरकार में उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारराष्ट्रीय जनता दललालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया