लाइव न्यूज़ :

27 दिसंबर को हिमाचल सीएम पद की शपथ लेंगे जयराम ठाकुर, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये चेहरे

By IANS | Updated: December 26, 2017 08:18 IST

52 वर्षीय ठाकुर सरकार की अध्यक्षता करने वाले सबसे युवा नेता होंगे। ठाकुर राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और पहाड़ी राज्य में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधूमल और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के हारने के बाद ठाकुर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे निकलकर आएजयराम ठाकुर को जेपी नड्डा का करीबी माना जाता हैबीजेपी ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की हैं

हिमाचल प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण होगा, जिसकी अध्यक्षता एक नए और 'युवा' मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। विधानसभा में बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पत्रकारों से अपनी पहली बातचीत में उन्होंने बताया, "मंत्रिमंडल में अनुभवी और नए दोनों चेहरे होंगे।"

ठाकुर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाना, वीआईपी संस्कृति से हटकर कार्य करना, पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले तीन महीनों में लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा, व्यर्थ व्यय को कम करना और पर्यटन के बुनियादी ढांचे को विकसित करना होगी।  जमीनी स्तर से जुड़े पांच बार के विधायक ठाकुर को उनकी विनम्रता के लिए जाना जाता है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में 27 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। करीब 10 मुख्यमंत्रियों ने समारोह में आने की पुष्टि कर दी है। नड्डा के विश्वासपात्रों में से एक ठाकुर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में शामिल साथियों के नामों और कैबिनेट मंत्रियों की संख्या के बारे में बोलने से इंकार कर दिया। 

उन्होंने इस बारे में प्रतिक्रिया करने से इंकार कर दिया कि उनके कैबिनेट साथी उनके साथ शपथ लेंगे या नहीं। उनके 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल में नए मंत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीव बिंदल, किशन कपूर, सरवीन चौधरी, मोहिंदर सिंह, कांग्रेस के बागी अनिल शर्मा, नरींद्र ब्रागता और रमेश धवाला हो सकते हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडल के नए चेहरों में गोबिंद ठाकुर, विक्रम जरयाल, राकेश पठानिया और राजीव शहजल के होने की संभावना है। 

सरवीन चौधरी को अगर चुना जाता है तो वह मंत्रिमंडल में अकेली महिला होंगी। 52 वर्षीय ठाकुर सरकार की अध्यक्षता करने वाले सबसे युवा नेता होंगे। ठाकुर राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और पहाड़ी राज्य में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराते हैं। 

मंडी जिले की सेराज सीट से पांचवी दफा विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के चेतराम को शिकस्त दी है।  वह मंडी से आने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे। मंडी, कांगड़ा के बाद हिमाचल का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इस चुनाव में मंडी की 10 सीटों में से भाजपा ने नौ पर कब्जा किया है। 

इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिले से रहे हैं। वह 2007 से 2012 तक प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। उन्होंने मंडी शहर के एक कॉलेज से स्नातक और चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की है। ठाकुर ने साधना सिंह से शादी की है, जो पेशे से चिकित्सक हैं।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है। बीजेपी ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार सीट समेत 21 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही चुनाव में दो निर्दलीय और मार्क्‍सवादी कम्युनस्टि पार्टी के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। 

नौ नवंबर को हुए चुनाव में धूमल और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के हारने के बाद ठाकुर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे निकलकर आए। चुनाव के नतीजे 18 दिसम्बर को घोषित किए गए थे। 

टॅग्स :जयराम ठाकुरहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्रीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिगुजरात, हिमाचल प्रदेश में बहुमत पीएम मोदी की नीतियों की जीत: अमित शाह

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा