बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के साथ ही उठने लगे विवाद, पूर्व आईजी ने मंत्री लेसी सिंह पर लगाया हथियार छिपाकर रखने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Published: February 10, 2021 07:29 PM2021-02-10T19:29:45+5:302021-02-10T19:31:27+5:30

इससे पहले मेवालाल चौधरी पर भी आरोप लगाया गया था। जिसके बाद उनसे मंत्री पद के पद से कुछ ही घंटों के अन्दर बेदखल कर दिया गया था। वहीं, जमा खान और नीरज कुमार सिंह बब्लू पर लगे गंभीर आरोपों की चर्चा तो है ही।

ips officer wrote letter to dgp regarding new minister lacey singh | बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के साथ ही उठने लगे विवाद, पूर्व आईजी ने मंत्री लेसी सिंह पर लगाया हथियार छिपाकर रखने का आरोप

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights लेसी सिंह के घर पर एके-47 मौजूद होने की पक्की खबर सामने आ रही है।पत्र में कहा गया है कि लेसी सिंह का पति बूटन सिंह पूर्णिया का कुख्यात अपराधी था।

पटना,10 फरवरी।बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के साथ ही नये-नये मामले सामने आने शुरू हो गये हैं। इसी कडी में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण का विभाग संभालने वाली मंत्री लेसी सिंह के ऊपर बिहार पुलिस से रिटायर्ड आईजी अमिताभ दास ने बडा आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। इस पत्र के बाद से सियासत गर्मा गई है। अमिताभ दस ने डीजीपी एसके सिंघल को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लेसी सिंह के घर पर एके-47 मौजूद होने की पक्की खबर की बताया है।

यहां उल्लेखनीय है कि लेसी सिंह ने कल ही खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के रूप में पद ग्रहण किया था। इसके बाद अमिताभ दस ने लेसी सिंह पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि लेसी सिंह ने नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश सरकार में मंत्री बनीं लेसी सिंह के ठिकानों पर एके-47, एके-56 और एसएलआर जैसे अत्याधुनिक हथियार छिपाकर रखे गए हैं। इसके बारे में उनके पास पक्की सूचना है। 

पुलिस को जल्द से जल्द लेसी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी करनी चाहिए। उन ठिकानों को पूरी तरह से खंगाला जाना चाहिए। देर किए जाने पर ये हथियार नेपाल भेजे जा सकते हैं। पत्र में लेसी सिंह के पति बूटन सिंह का जिक्र किया गया है और उन्हीं की वजह से लेसी सिंह के घर पर हथियार होने का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि लेसी सिंह का पति बूटन सिंह पूर्णिया का कुख्यात अपराधी था। 

सीमांचल इलाके का आतंक था। बूटन सिंह के ऊपर हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे गंभीर अपराध के करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। इसके बावजूद बूटन सिंह समता पार्टी का पूर्णिया जिलाध्यक्ष था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2000 के अप्रैल में अपराधियों ने ही बूटन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बूटन सिंह नीतीश कुमार का काफी अच्छा दोस्त था।

Web Title: ips officer wrote letter to dgp regarding new minister lacey singh

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे