लाइव न्यूज़ :

अगर कैब इतना अच्छा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपने वोट क्यों नहीं डालाः ममता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 18:43 IST

बनर्जी ने पार्क सर्कस इलाके में एक विरोध रैली में कहा, “अगर आप काला सीएए वापस नहीं लेते, एनआरसी (को देश भर में लागू करने) पर फैसले के बारे में पुनर्विचार नहीं करते तो आपको जाना होगा। लोगों की आवाज की अनदेखी मत कीजिए।”

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने सोचा भारतीय शांति-प्रिय, एक के बाद एक एजेंडा थोपा : ममता।तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, “भाजपा एक राजनीतिक एजेंडे के बाद दूसरा राजनीतिक एजेंडा थोप रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा एक के बाद यह सोचकर अपना राजनीतिक एजेंडा थोप रही है कि भारतीय शांति प्रिय हैं और विरोध नहीं करेंगे।

सीएम ममता ने कहा कि अगर कैब इतना अच्छा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपने वोट क्यों नहीं डाला। आप दो दिन संसद में थे, लेकिन जब आपने वोट नहीं डाला तो मुझे ये अंदाज है कि आप भी इसे समर्थन नहीं करते। आप इसे निरस्त कर दीजिए।

उन्होंने कहा कि भगवा दल को राष्ट्रवाद के बारे में बात करने का कोई हक नहीं है और पूछा कि भाजपा तब कहां थी जब 1947 में देश को आजादी मिली थी। बनर्जी ने पार्क सर्कस इलाके में एक विरोध रैली में कहा, “अगर आप काला सीएए वापस नहीं लेते, एनआरसी (को देश भर में लागू करने) पर फैसले के बारे में पुनर्विचार नहीं करते तो आपको जाना होगा। लोगों की आवाज की अनदेखी मत कीजिए।”

पार्क सर्कस इलाके में अल्पसंख्यकों की अच्छी-खासी आबादी है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, “भाजपा एक राजनीतिक एजेंडे के बाद दूसरा राजनीतिक एजेंडा थोप रही है और यह मान रही है कि भारतीय शांति-प्रिय हैं....यह सोचती है कि सिर्फ वही सत्ता में रहेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “यह नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा की “बांटने वाली राजनीति” के कारण पूरे देश में आग लगी है- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम और त्रिपुरा। उन्होंने पूछा, “इस स्थिति के लिये कौन जिम्मेदार है?”

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाहपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा