लाइव न्यूज़ :

यदि सांसद फारूक अब्दुल्ला को रिहा नहीं किया जाता है तो फिर क्या इज्जत है जम्मू-कश्मीर की, लोकसभा में बुलाया जाएः विपक्षी सांसद

By भाषा | Updated: November 19, 2019 16:20 IST

तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने कहा, ‘‘फारूक अब्दुल्ला को रिहा किया जाए।’’ बसपा के दानिश अली ने कहा, ‘‘फारूक अब्दुल्ला को (लोकसभा के सत्र में) बुलाया जाए। इसके लिये आपकी (स्पीकर की) ओर से निर्देश चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस,बसपा तथा नेकां सांसदों ने अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर यह मांग की।लोकसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को भी विपक्षी सदस्यों ने सदन में उठाया था।

लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने जम्मू कश्मीर से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला को हिरासत से रिहा करने और उन्हें संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने की इजाजत देने की मांग लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी की।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस,बसपा व नेकां सांसदों ने अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर यह मांग की। तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने कहा, ‘‘फारूक अब्दुल्ला को रिहा किया जाए।’’ बसपा के दानिश अली ने कहा, ‘‘फारूक अब्दुल्ला को (लोकसभा के सत्र में) बुलाया जाए। इसके लिये आपकी (स्पीकर की) ओर से निर्देश चाहिए।’’

नेकां सांसद हसनैन मसूदी ने अपनी पार्टी के लोकसभा सदस्य फारूक अब्दुल्ला को हिरासत से रिहा करने की मांग करते हुए कहा, ‘‘यदि फारूक को रिहा नहीं किया जाता है तो फिर क्या इज्जत है जम्मू कश्मीर की?’’ गौरतलब है कि अब्दुल्ला को श्रीनगर में हिरासत में रखे जाने का मुद्दा लोकसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को भी विपक्षी सदस्यों ने सदन में उठाया था और हंगामा किया था।

उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से सरकार को अब्दुल्ला को तत्काल रिहा करने का आदेश देने का अनुरोध किया था। इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए कांग्रेस के सदस्यों ने सदन से बर्हिगमन भी किया था। 

टॅग्स :इंडियासंसद शीतकालीन सत्रफारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरधारा ३७०मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा