लाइव न्यूज़ :

सत्ता में रहते हुए अगर फड़नवीस ‘सामना’ पढ़ते तो शायद सीएम पद पर रहतेः संजय राउत

By भाषा | Updated: December 17, 2019 13:34 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा था कि दुनियाभर में बसे भारतीयों की इच्छा के अनुरूप अयोध्या में चार महीने के भीतर भव्य राम मंदिर बनेगा। शाह के इस बयान पर राउत ने महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमित शाह ने यह सही कहा है कि आसमान छूता राम मंदिर बनेगा। लेकिन मंदिर की नींव रखने का काम शिवसेना ने किया था।’’

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर का श्रेय किसी एक दल को नहीं, बल्कि सबको जाता है : शिवसेना।सत्ता में रहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस लगातार कहते थे कि वह मराठी प्रकाशन नहीं पढ़ते।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर की नींव उनकी पार्टी ने रखी थी, ऐसे में मंदिर निर्माण का श्रेय किसी एक दल को नहीं जाता है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा था कि दुनियाभर में बसे भारतीयों की इच्छा के अनुरूप अयोध्या में चार महीने के भीतर भव्य राम मंदिर बनेगा। शाह के इस बयान पर राउत ने महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमित शाह ने यह सही कहा है कि आसमान छूता राम मंदिर बनेगा। लेकिन मंदिर की नींव रखने का काम शिवसेना ने किया था।’’

इस बीच, राज्य विधानसभा के यहां जारी शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन, भाजपा विधायक फ्लेक्स बोर्ड के साथ आज विधानसभा तक पहुंचे जिन पर शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट दर्ज थी जिसमें बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये की मांग की गई थी।

एक सवाल के जवाब में राउत ने कहा ‘‘अब वह ‘सामना’ पढ़ने के इच्छुक हैं लेकिन सत्ता में रहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस लगातार कहते थे कि वह मराठी प्रकाशन नहीं पढ़ते।’’ राउत ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘सत्ता में रहते हुए अगर वे ‘सामना’ पढ़ते तो शायद सत्ता में बने रहते।’’

यह पूछने पर कि क्या इसका मतलब है कि राम मंदिर के लिए श्रेय भाजपा को जाता है, राउत ने कहा, ‘‘नहीं, इसका श्रेय लाखों, करोड़ों कार सेवकों को जाता है जिसमें विहिप, साधु, संत, भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। श्रेय किसी एक दल को नहीं बल्कि सबको जाता है।’’ 

टॅग्स :इंडियासंजय राउतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा