लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार कल, सरकार में तीन पद खाली, कई दावेदार

By भाषा | Updated: July 29, 2020 21:45 IST

मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले संभावित भाजपा विधायकों में नूरपुर से भाजपा विधायक राकेश पठानिया, पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी और चंबा से विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है। नाहन से वरिष्‍ठ विधायक राजीव बिंदल के नाम को लेकर दिल्‍ली व नागपुर से दबाव की बात सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह का वेबकास्ट (वेबसाइट पर सीधा प्रसारण) किया जाएगा।शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नये मंत्रियों के साथ पीटरहॉफ में मीडिया से संवाद करेंगे।उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल में तीन पद गत कई महीनों से खाली हैं।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार बृहस्पतिवार को होगा। यह जानकारी आधिकारिक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 30 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर राजभवन में होगा।

प्रवक्ता के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह का वेबकास्ट (वेबसाइट पर सीधा प्रसारण) किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नये मंत्रियों के साथ पीटरहॉफ में मीडिया से संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल में तीन पद गत कई महीनों से खाली हैं।

हालांकि, राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों के नामों को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से दबाव बनने पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने पिछले साल अप्रैल में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

शर्मा ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा का प्रचार करने से इनकार कर दिया था क्योंकि उनके बेटे आश्रय ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। किशन कपूर ने कांगड़ा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मई में नागरिक आपूर्ति मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल के इस्तीफा देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष बन गए।

मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले संभावित भाजपा विधायकों में नूरपुर से भाजपा विधायक राकेश पठानिया, पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी और चंबा से विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है। नाहन से वरिष्‍ठ विधायक राजीव बिंदल के नाम को लेकर दिल्‍ली व नागपुर से दबाव की बात सामने आ रही है।

इसके अलावा कर्नल इंद्र सिंह का नाम भी चर्चाओं में है। ऐसे में प्रदेश विधानसभा में रिक्त होने वाले उपाध्यक्ष पद के लिए हमीरपुर जिला से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी को जगह मिल सकती है। पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंची कमलेश कुमारी की एंट्री के पीछे राजनीतिक समीकरण यहां है कि हमीरपुर जिला को भी प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजयराम ठाकुरजेपी नड्डाहिमाचल प्रदेशशिमलाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा