लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: बीजेपी सरकार के मंत्री ने कहा - जमीन कब्जा करने की नीयत से नमाज पढ़ना गलत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 7, 2018 13:45 IST

मुसलमानों द्वारा नमाज पढ़ने को लेकर ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ हिंदुत्ववादी गुटों ने करीब दो हफ्ते पहले गुरुग्राम में खुली जगह पर नमाज पढ़ने का विरोध किया था।

Open in App

हरियाणा में नमाज पर बयानबाजियों का दौर थम नहीं रहा है। अब हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने नमाज को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो रहा है। अनिल विज ने सोमवार (सात मई) को मीडिया से कहा, "ओकैजनली अगर किसी को पढ़नी पड़ जाती है धर्म की आजादी है। लेकिन किसी जगह को कब्जा करने की नियत से नमाज पढ़ना गलत है। उसकी इजाज़त नहीं दी जा सकती।" इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा था कि नमाज केवल मस्जिद या ईदगार में पढ़ी जानी चाहिए। हालांकि बाद में सीएम खट्टर ने सफाई देते हुए कहा कि उनके वो मतलब नहीं था। 

मुसलमानों द्वारा नमाज पढ़ने को लेकर ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ हिंदुत्ववादी गुटों ने करीब दो हफ्ते पहले गुरुग्राम में खुली जगह पर नमाज पढ़ने का विरोध किया था। इन गुटों का आरोप था कि जमीन पर कब्जा करने के लिए कुछ लोग खुली जगह पर नमाज पढ़ते हैं। इन गुटों ने माँग की थी कि खुली जगहों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगायी जाए।  

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार (छह मई) को सीएम खट्टर ने कहा था, "हमारा कहना है कि जो नमाज पढ़ने के स्थान हैं, नमाज पढ़नी ही चाहिए। नमाज मस्जिद में पढ़नी चाहिए, नमाज ईदगाह में पढ़नी चाहिए, और नमाज पढ़ने का उनका स्थान कम पड़ता है तो अपने निजी स्थान पर पढ़नी चाहिए। ये ऐसे विषय नहीं है जिनका सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन हो।" 

दूसरी तरफ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अशोक तंवर ने सीए मनोहरलाल खट्ट के बयान की आलोचना की। तंवर ने कहा कि कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम सार्वजनिक जगहों पर होते हैं। जगह की कमी की वजह से लोग सार्वजनिक जगहों का इस्तेमाल करते हैं। 

टॅग्स :अनिल विजमनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह