लाइव न्यूज़ :

जवानों का महंगाई भत्ता काटना सरकार का असंवेदनशील और अमानवीय फैसला: राहुल गांधी

By शीलेष शर्मा | Updated: April 24, 2020 19:04 IST

कोरोना के कारण देश और जनता आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं ,उस पर मरहम लगाने की जगह सरकार नमक छिड़क रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देइतना ही नहीं सीमाओं पर तैनात सेना के जवान भी इसकी चपेट में होंगे ,जिससे 15 लाख सैनिकों और 26 लाख पेंशन भोगी पूर्व सैनिक इस फ़ैसले के शिकार होंगे। कोरोना के कारण देश और जनता आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं ,उस पर मरहम लगाने की जगह सरकार नमक छिड़क रही है। 

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते पर लगाये गये अंकुश को लेकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों में खासी नाराजगी है, सूत्रों के अनुसार इन कर्मचारियों के संघटन अपनी नाराज़गी व्यक्त करने के लिये रणनीति बनाने में जुट गये हैं। इस बीच इन कर्मचारियों को कांग्रेस का खुला समर्थन भी मिल गया है जिसके संकेत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट के ज़रिये दिये। 

राहुल ने ट्वीट किया "लाखों करोड़ की बुलेट ट्रेन परियोजना और केंद्रीय विस्टा सौन्दर्यीकरण परियोजना को निलंबित करने की बजाय कोरोना से जूझ कर जनता की सेवा कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों ,पेंशन भोगियों और देश के जवानों का महंगाई भत्ता काटना सरकार का असंवेदनशील तथा अमानवीय निर्णय है" 

राहुल के ट्वीट के साथ ही कांग्रेस ने इसी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ चौतरफ़ा हमला बोल दिया, पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर तंज कसा कि 30 दिन पहले बजट पेश किया जिसमें आय और खर्च का पूरा ब्यौरा था ,उस समय कोरोना संकट सामने था फिर 30 दिन बाद यह कटौती क्यों? कोरोना के कारण देश और जनता आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं ,उस पर मरहम लगाने की जगह सरकार नमक छिड़क रही है। 

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की कटौती से सरकारी खजाने में सालाना 37 हज़ार 530 करोड़ आ जायेंगे जिसका सीधा प्रभाव लगभग 50 लाख सेवा रत कर्मचारियों तथा 61 लाख से अधिक पेंशन भोगी बुजुर्गों पर पड़ेगा। 

इतना ही नहीं सीमाओं पर तैनात सेना के जवान भी इसकी चपेट में होंगे ,जिससे 15 लाख सैनिकों और 26 लाख पेंशन भोगी पूर्व सैनिक इस फ़ैसले के शिकार होंगे। कोरोना की आड़ में मोदी सरकार अपनी गलत आर्थिक नीति को छिपाने के लिये नये -नये हथकंडे अपना रही है ,पहले मध्यम वर्ग पर तीर चला कर बचत पर मिलने वाली व्याज की कटौती की अब सैनिकों और केंद्रीय कर्मचारियों पर हमला किया है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब