लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी मामला: केरल माकपा ने केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:29 IST

वामपंथी पार्टी ने कहा कि तस्करी के मामले में सीमा शुल्क विभाग ने भारतीय जनता पार्टी के साथ संबंध रखने वाले जनम टीवी के समन्वय संपादक से पूछताछ की जिससे गंभीर जानकारी उजागर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देवामपंथी पार्टी ने कहा, “चूंकि जनम टीवी के समन्वय संपादक अनिल नांबियार की भूमिका भी सामने आई है, भाजपा, बिना स्पष्टीकरण दिए इस घटना से पल्ला नहीं झाड़ सकती।”वामपंथी पार्टी ने दावा किया कि वास्तव में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने मुद्दे की शुरुआत से ही यह कहा कि किसी राजनयिक के सामान के जरिये तस्करी नहीं हुई। विज्ञप्ति में कहा गया, “केंद्रीय गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि वह राजनयिक सामान था, इसके बावजूद मुरलीधरन अपनी बात पर अडिग रहे।”

तिरुवनंतपुरम: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिवालय ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की तीखी आलोचना की और कहा कि सोने की तस्करी के मामले में आरोपियों द्वारा दिए गए बयानों से संदेह पैदा होता है कि मंत्री ही उन्हें निर्देश दे रहे हैं।

वामपंथी पार्टी ने कहा कि तस्करी के मामले में सीमा शुल्क विभाग ने भारतीय जनता पार्टी के साथ संबंध रखने वाले जनम टीवी के समन्वय संपादक से पूछताछ की जिससे गंभीर जानकारी उजागर हुई है। पार्टी ने कहा, “चूँकि जनम टीवी के समन्वय संपादक अनिल नांबियार की भूमिका भी सामने आई है, भाजपा, बिना स्पष्टीकरण दिए इस घटना से पल्ला नहीं झाड़ सकती।”

तस्करी के मामले के तार मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नीत यूडीएफ और भाजपा राज्य सरकार की आलोचना करते रहे हैं। माकपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “मीडिया द्वारा जारी किए गए आरोपियों के बयानों से पता चलता है कि नांबियार ने उनसे यह कहने को कहा कि राजनयिक सामान के जरिये तस्करी नहीं की गई।”

पार्टी ने दावा किया कि वास्तव में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने मुद्दे की शुरुआत से ही यह कहा कि किसी राजनयिक के सामान के जरिये तस्करी नहीं हुई।

विज्ञप्ति में कहा गया, “केंद्रीय गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि वह राजनयिक सामान था, इसके बावजूद मुरलीधरन अपनी बात पर अडिग रहे।” पार्टी ने कहा कि आरोपियों के बयानों से संदेह उत्पन्न होता है कि मुरलीधरन ही उन्हें परोक्ष रूप से निर्देश दे रहे थे। 

टॅग्स :केरलकेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा