लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आज़ाद ने कहा- हमारा विरोध वह चाटुकार लोग कर रहे हैं जिनका पार्टी में जनाधार नहीं है

By शीलेष शर्मा | Updated: August 28, 2020 21:36 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद उन 23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में बदलाव को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आज़ाद ने सोनिया गांधी की तारीफ़ करते हुये कहा कि उन्होंने कठिन समय में पार्टी को चलाया ,चूँकि वह अंतरिम अध्यक्ष थी।गुलाम नबी के तेवर बता रहे थे कि यह लड़ाई राहुल के समर्थकों तथा पुराने नेताओं के बीच है जो सहसा समाप्त होने वाली नहीं है।

नई दिल्ली:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने आज (28 अगस्त) एक एजेंसी को दिये साक्षात्कार में साफ़ कर दिया कि पार्टी की कार्यसमिति से लेकर सभी पदों के लिये चुनाव नहीं होते तब तक पार्टी मज़बूत नहीं हो सकती ,उन्होंने दो टूक कहा कि राहुल को प्रधानमंत्री बनना है तो यह तभी संभव है जब पार्टी मज़बूत होगी। हमने यही बात उठायी है इसका विरोध वह लोग कर रहे हैं जिनका जनाधार नहीं है और केवल चापलूसी के बल पर पद पर बने रहना चाहते हैं।

गुलाम नबी आज़ाद ने सोनिया की तारीफ़ करते हुये कहा कि उन्होंने कठिन समय में पार्टी को चलाया ,चूँकि वह अंतरिम अध्यक्ष थी अतः लम्बे समय तक पद पर नहीं रह सकती ,राहुल अध्यक्ष बनना नहीं चाहते इसी लिये हमने पूर्णकालीन अध्यक्ष की मांग की। 

पार्टी के राहुल समर्थक युवा नेताओं पर सीधा हमला करते हुये कहा कि इनका पार्टी के लिये क्या योगदान है ,हमने इस पार्टी के लिये राजीव ,केसरी नरसिम्हा राव और इंदिरा जी के साथ काम किया है और संघटन के चुनाव भी देखे हैं लेकिन 30 वर्षों से चुनाव हुये ही नहीं।हमारी मांग है कि ब्लाक से जिला ,जिले से प्रदेश और प्रदेश से केंद्रीय स्तर तक सीधे चुनाव हों ,पूर्णकालिक अध्यक्ष हो इसी से हम मज़बूत होंगे और भाजपा से मुक़ाबला कर सकेंगे।

गुलाम नबी के तेवर बता रहे थे कि यह लड़ाई राहुल के समर्थकों तथा पुराने नेताओं के बीच है जो सहसा समाप्त होने वाली नहीं है ,23 नेताओं द्वारा लिखे पत्र को आज़ाद किसी मायने में गलत नहीं मानते। उनका साफ़ मानना था कि राहुल समर्थक चाटुकारिता के दम पर पदों पर बने रहना चाहते हैं इसी कारण विरोध जाता रहे हैं।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा