लाइव न्यूज़ :

तारिक अनवर ने राहुल की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ, राफेल डील पर शरद पवार के बयान से रुष्ट हो छोड़ी थी NCP

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 27, 2018 11:42 IST

Tariq Anwar joins Congress: एनसीपी के पूर्व व वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने आज (27 अक्टूबर) कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

Open in App

एनसीपी के पूर्व व  वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने आज (27 अक्टूबर) कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं, राहुल गांधी ने भी तारिक के पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा है। तारिक अनवर द्वारा एनसीपी का दामन सितंबर माह में छोड़ दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।

वहीं, तारिक अनवर के इस कदम के पीछे वजह पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बयान को बताया जा रहा था, कहा गया था कि राफेल डील पर शरद पवार के बयान से रुष्ट हो उन्होंने पार्टी छोड़ी थी । हालांकि सियासत की शुरुआत उन्होंने कांग्रेस पार्टी से की थी। 

इस ख़बर को लोकमत मराठी पर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कौन हैं तारिक अनवर? 

तारिक अनवर एनसीपी के बड़े नेताओं में से एक थे। उन्होंने अचानक से पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। वह बिहार की कटिहार सीट से कई बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। तारिक अनवर एनसीपी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। कहते हैं कि उन्होंने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर शरद पवार का साथ देते हुए 1999 में  कांग्रेस छोड़ दी थी। ऐसे में अब एक लंबे वक्त के बाद वह एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

तारीक अनवर के पार्टी छोड़ने के बाद शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा था कि उनके पिता ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। ख़ुद शरद पवार ने मीडिया से सफायी देते हुए कहा था कि उनके द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार को समर्थन देने का सवाल नहीं उठता। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब