लाइव न्यूज़ :

डाटा लीक मामला: राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी अपनी आधिकारिक एप से सारा डेटा अमेरिकी दोस्तों को देते हैं

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 25, 2018 13:42 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डाटा लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Open in App

नई दिल्ली, 25 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है लेकिन इस बार 'डाटा लीक' में जिस अंदाज से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा वह पहले से काफी अलग है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, नमस्कार... मेरा नाम नरेंद्र मोदी है। मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं। जब आप मेरी आधिकारिक एप्प के लिए साइन अप करते हैं तो मैं आपका सारा डाटा अपने अमेरिकी कंपनियों के दोस्तों को देता हूं। 

इतना ही नहीं राहुल गांधी ने इस बात के लिए मीडिया पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने इस ट्वीट के आखिर में कहा, मैं मीडिया को भी धन्यवाद देता हूं। जो हमेशा से इस खबर को दबाने के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। 

वहीं रामनवमी के मौके पर राहुल गांधी ने देशवासियों को ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सभी देशवासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।बता दें कि इससे पहले डाटा लीक मामले में राहुल गांधी नें मोदी सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा था कि, 39 भारतीयों की मौत के मामले में मोदी सरकार द्वारा कहे गए झूठ से उनकी जमकर किरकिरी हो रही है और यह उनके लिए एक बड़ी समस्या है। इसके लिए सरकार ने समाधान खोजा है कि चोरी हुए डाटा की सेवाएं कांग्रेस ने ली है।

राहुल गांधी ने कहा था कि, डाटा चोरी की सेवाएं लेने का मामला सरकार द्वारा मीडिया में उछाला जाता है और राडार से 39 भारतीयों की मौत का मुख्य मुद्दा पूरी तरह साफ हो जाता है। सरकार 39 भारतीयों की मौत के मामले को दबाने के लिए डाटा चोरी का मामला उछाल रही है।

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीफेसबुकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा