लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान सभा चुनाव से पहले RJD में कलह, जानें वरिष्ठ नेता रघुवंश ने जगदानंद सिंह के बारे में क्या कहा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 09:47 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद प्रदेश अध्यक्ष पर हमला करते हुए गठबंधन को लेकर दिए गए उनके बयान को बेतुका व अपरिपक्व बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देरघुवंश सिंह ने कहा कि गठबंधन में छोटे व बड़े सभी दल को अपनी दावेदारी रखने का हक है।रघुवंश ने कहा कि गठबंधन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अभी से अनर्गल बयान ना दें।

बिहार विधान सभा चुनाव से पहले राजद के दो बड़े नेताओं के बीच की सियासी रस्साकशी उभरकर सामने आ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद प्रदेश अध्यक्ष पर हमला करते हुए गठबंधन को लेकर दिए गए उनके बयान को बेतुका व अपरिपक्व बताया है। रघुवंश सिंह ने कहा कि गठबंधन में छोटे व बड़े सभी दल को अपनी दावेदारी रखने का हक है, उस पर फैसला तो सबको मिमलकर ही करना है। ऐसे में गठबंधन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अभी से अनर्गल बयान ना दें।

कहां से शुरू हुई विवाददरअसल, पिछले दिनों राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि बिहार में महागठबंधन के समन्यवयक पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव हैं। इसके अलावा, सीएम के कैंडिडिट तेजस्वी यादव ही हैं। जगदानंद सिंह के इस बयान पर महागठबंधन के घटक दलों ने आपत्ति दर्ज की। उन्‍होंने महागठबंधन की समन्‍यव समिति के गठन की मांग करते हुए कहा कि ये बातें समन्‍वय समिति की बैठक में तय होगी।

रघुवंश प्रसाद का जवाब

रघुवंश ने जगदानंद के इसी बयान पर कहा कि हमें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। तेजस्वी हमारे सबसे बड़े नेता हैं। वही आने वाले बिहार के सीएम भी हैं। बस राजद के नेता व प्रदेश अध्यक्ष अनर्गल बयान ना देकर आने वाले समय में मिलकर एनडीए की सरकार को हराने के लिए काम करें।  

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा