लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह के भाई व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह मप्र के पूर्व सीएम शिवराज से मिले, कहा- भाजपा में नहीं जाऊंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 19:19 IST

चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण एवं चौहान ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। यह मुलाकात यहां चौहान के घर पर हुई। लक्ष्मण ने कहा कि हमारी इस मुलाकात का कोई दूसरा मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान से यहां मुलाकात की। चौहान ने कहा, ‘‘हम दोनों अक्सर मिलते रहते हैं। हम चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग का भी समर्थन करते हैं।’’

मध्य प्रदेश के चाचौड़ा को 53वां जिला बनाये जाने की मांग को लेकर अपने बड़े भाई एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठने के एक दिन बाद कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान से यहां मुलाकात की।

चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण एवं चौहान ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। यह मुलाकात यहां चौहान के घर पर हुई। लक्ष्मण ने कहा कि हमारी इस मुलाकात का कोई दूसरा मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

वहीं, चौहान ने कहा, ‘‘हम दोनों अक्सर मिलते रहते हैं। हम चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग का भी समर्थन करते हैं।’’ इससे पहले, मंगलवार को चाचौड़ा को 53वां जिला बनाया जाने की मांग को लेकर वह दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे थे।

इस दौरान, दिग्विजय अपने बंगले में आये, लेकिन उनके इस धरने को नजरअंदाज करते हुए सीधे अपने घर के अंदर घुस गये। धरने पर बैठे चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण सिंह ने मीडिया को बताया था कि चाचौड़ा को जिला बनाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 26 जुलाई को सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिग्विजय सिंह के साथ चाचौड़ा आएंगे। इसलिए दिग्विजय तिथि दे दें कि वह कब चाचौड़ा आएंगे। बस हम यही चाहते हैं। जल्द से जल्द चाचौड़ा आकर उसे जिला बनाने की घोषणा को अमलीजामा पहनाएं।’’ 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा