दिग्विजय सिंह ने दी शिवराज को चुनौती, जल्द करेंगे CM के बारे में खुलासे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 11, 2018 08:44 PM2018-09-11T20:44:49+5:302018-09-11T20:44:49+5:30

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे समन्वय समिति के अध्यक्ष होने के नाते अब तक राज्य के 51 में से 37 जिलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं। 

digvijay singh attacks on shivraj chauhan over allegations | दिग्विजय सिंह ने दी शिवराज को चुनौती, जल्द करेंगे CM के बारे में खुलासे

दिग्विजय सिंह ने दी शिवराज को चुनौती, जल्द करेंगे CM के बारे में खुलासे

भोपाल, 11 सितंबरःमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेस और उनके द्वारा व्यापमं, रेत की चोरी और पीएससी घोटाला और ई-टेंडरिंग घोटाले को लेकर जो आरोप लगाए गए हैं उनमें अगर वह मानते हैं कि सच्चाई नहीं है तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए। हम आरोपों को अदालत में साबित करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे समन्वय समिति के अध्यक्ष होने के नाते अब तक राज्य के 51 में से 37 जिलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं। 

समन्वय समिति के अब तक के दौरे में एक हजार से ज्यादा बड़े नेताओं जिनमें सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी शरीक हैं, से  वन-टू-वन संवाद कर चुके हैं। इस दौरान उनका लगभग सवा लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज उन्होंने भोपाल में नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद किया और संगत में पंगत के तहत उनके साथ भोजन किया। उनके शासनकाल के 10 साल की अवधि में उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। स्व. सुन्दरलाल पटवा और विक्रम वर्मा ने उनके खिलाफ आरोप लगाए तो वे अदालत गए, जहां भाजपा नेताओं को मांफी मांगनी पड़ी। 

उमा भारती ने भी उन पर आरोप लगाए थे तो उनके खिलाफ अब तक मुकदमा चल रहा है वे अब तक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाई हैं। जब उनसे एक संवाददाता ने कहा कि आप पर आरोप है कि आपकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मित्रता है इसलिए आप उन्हें हमेशा बचाते रहे हैं। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम जल्द ही उनके खिलाफ मामले सामने ला रहे हैं, जिसके तैयारी चल रही है।
(मध्यप्रदेश से राजेंद्र पारासर की रिपोर्ट)

Web Title: digvijay singh attacks on shivraj chauhan over allegations

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे