लाइव न्यूज़ :

Delhi Ki Taja Khabar: अरविंद केजरीवाल सरकार का नया कदम, घर-घर राशन पहुंचाने की योजना शुरू की

By निखिल वर्मा | Updated: July 21, 2020 13:17 IST

दिल्ली कैबिनेट ने 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' के खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएफसीआई के गोदाम से गेहूं लेकर उसकी पिसाई व पैकेजिंग करवाई जाएगी. घर घर राशन पहुंचाने के लिए गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा।

दिल्ली मंत्रिमंडल ने राशन घर पहुंचाने की योजना ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ को मंजूरी दी है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। मुख्यमंत्री घर-घर राशन' योजना के तहत अब लोगों को राशन की दुकान पर नहीं आना होगा। सरकार गरीब लोगों के घर तक राशन पहुँचाएगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि इस योजना के तहत अब लोगों को राशन की दुकान पर नहीं आना पड़ेगा बल्कि राशन लोगों के घर इज्जत से पहुंचाया जाएगा। एफसीआई के गोदाम से गेहूं उठाया जाएगा, आटा पिसवाया जाएगा, चावल और चीनी आदि की भी पैकिंग की जाएगी और लोगों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि  लोगों को यह विकल्प दिया जाएगा कि जो दुकान पर जाकर राशन लेना चाहते हैं या घर पर। वह होम डिलीवरी या दुकान से खरीदने का विकल्प ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस दिन दिल्ली में राशन की होम डिलीवरी शुरू होगी उसी दिन केंद्र सरकार की 'वन नेशन वन राशन कार्ड' की योजना दिल्ली में लागू कर दी जाएगी। अगले छह से 7 महीने में होम डिलीवरी राशन की शुरू हो जाएगी।

केजरीवाल ने बताया, घर-घर राशन योजना क्यों जरूरी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में हर राज्य सरकारें केंद्र सरकार के साथ मिलकर अपने राज्य के गरीब लोगों को राशन बांटती हैं। जब से देश में राशन बांटना शुरू हुआ तब से गरीब लोगों को राशन लेने में बहुत दिक्कत आ रही है। कभी दुकान बंद मिलती है तो कभी मिलावट मिलती है तो कभी पैसा ज्यादा ले लेते हैं। पिछले 5 साल में हमने राशन की व्यवस्था में बहुत सुधार किए हैं।आज हमारी कैबिनेट ने जो निर्णय लिए हैं वह किसी क्रांतिकारी निर्णय से कम नहीं हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा