लाइव न्यूज़ :

PM cares fund: तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पीएम केयर्स फंड में दी सहायता राशि, कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 21:55 IST

दलाई लामा के कार्यालय के अनुसार तिब्बत के धार्मिक नेता ने अपने न्यास से ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)’ में सहायता राशि भी दी। उनके कर्मचारियों ने भी इस कोष में अपने एक दिन का वेतन दान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। पीएम मोदी ने 15 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दक्षेस देशों के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

धर्मशालाः तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत द्वारा उठाए गए प्रयासों को अपना समर्थन देते हैं।

दलाई लामा के कार्यालय के अनुसार तिब्बत के धार्मिक नेता ने अपने न्यास से ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)’ में सहायता राशि भी दी। उनके कर्मचारियों ने भी इस कोष में अपने एक दिन का वेतन दान दिया है।

दलाई लामा ने कहा कि यह कोष उन लोगों को तत्काल मदद पहुंचाएगा जो कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा कि वह दुनिया के सामने इस वायरस की वजह से पेश आई चुनौती से निपटने के लिए अन्य दक्षेस देशों के साथ मिलकर उठाए गए कदमों के लिए वह प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हैं।

मोदी ने 15 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दक्षेस देशों के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की थी और कहा था कि सदस्य देशों के स्वास्थ्य कर्मियों को साथ आना चाहिए और इस महामारी के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए। उन्होंने इस दौरान आपदा कोष स्थापित करने का भी प्रस्ताव दिया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनादलाई लामानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा