लाइव न्यूज़ :

सीडब्ल्यूसीः सात घंटे की हंगामेदार मैराथन बैठक, सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बने रहने पर कार्य समिति ने लगाई मुहर

By शीलेष शर्मा | Updated: August 24, 2020 20:30 IST

सूत्रों के अनुसार फरवरी - मार्च 2021 से पहले पार्टी के महाअधिवेशन होने की कोई संभावना नहीं है। सूत्रों ने यह भी दावा किया कि इस महा अधिवेशन के दौरान राहुल गाँधी को अध्यक्ष का पद सौपने की तैयारी होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देनेतृत्व को लेकर जो पत्र सोनिया गाँधी को लिखा गया उससे वे काफी आहत थीं, जिसका उल्लेख उन्होंने स्वयं बैठक समाप्त होने के समय किया।परिवार की एकजुटता को रखने के लिए बिना किसी दुर्भावना के मिलकर काम करना चाहती हैं, यही कांग्रेस की ताकत है और यही उसकी मूल भावना। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी एवं इसके नेतृत्व को कमज़ोर करने की अनुमति न तो किसी को दी जा सकती है और ना ही दी जाएगी।

नई दिल्लीः सात घंटे की हंगामेदार बैठक के बाद सोनिया गाँधीकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। उनका कार्यकाल तब तक जारी रहेगा जब तक कि कांग्रेस महाअधिवेशन में पार्टी अपना  नया अध्यक्ष नहीं चुन लेती।

सूत्रों के अनुसार फरवरी - मार्च 2021 से पहले पार्टी के महाअधिवेशन होने की कोई संभावना नहीं है। सूत्रों ने यह भी दावा किया कि इस महा अधिवेशन के दौरान राहुल गाँधी को अध्यक्ष का पद सौपने की तैयारी होगी। 

पार्टी के 23 नेताओं द्वारा नेतृत्व को लेकर जो पत्र सोनिया गाँधी को लिखा गया उससे वे काफी आहत थीं, जिसका उल्लेख उन्होंने स्वयं बैठक समाप्त होने के समय किया। सोनिया ने कहा कि वे इस पत्र से काफी आहत हैं, लेकिन कांग्रेस एक परिवार है और वे परिवार की एकजुटता को रखने के लिए बिना किसी दुर्भावना के मिलकर काम करना चाहती हैं, यही कांग्रेस की ताकत है और यही उसकी मूल भावना। 

बैठक के अंत में पार्टी ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमे कहा गया है, "इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी एवं इसके नेतृत्व को कमज़ोर करने की अनुमति न तो किसी को दी जा सकती है और ना ही दी जाएगी।" प्रस्ताव में चार प्रमुख बिंदुओं की चर्चा की गयी है  जिसमें पार्टी के अंदरूनी मामलों पर विचार विमर्श मीडिया के माध्यम से अथवा सार्वजनिक तौर पर करने को प्रतिबंधित किया गया है।

पार्टी नेताओं को सख्त हिदायत दी गयी है कि वे पार्टी मंच पर ही अपनी बात कहें।  बैठक में सबसे अधिक तल्खी उस पत्र के लीक होने को लेकर थी। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सोनिया गाँधी जल्दी ही एक चार अथवा  पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करेंगी जो रोज़मर्रा के काम के अलावा संगठन में बदलाव, सदस्यता अभियान और  महाअधिवेशन को लेकर अपनी राय नेतृत्व को देगी। 

इसी के साथ समूची कार्य समिति ने सोनिया गाँधी को यह अधिकार भी सौंप दिया कि वे पार्टी संगठन में जिस प्रकार के बदलाव चाहती हैं उन पर फैसला लें ताकि उनपर अमल हो सके।  सूत्र बताते हैं कि पार्टी में जल्दी ही कुछ उपाध्यक्षों की नियुक्ति के अलावा महासचिव स्तर पर फेर बदल संभव है।   

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा