लाइव न्यूज़ :

Coronavirus News Updates: तेलंगाना और महाराष्ट्र विधान परिषद की एक-एक सीट का उपचुनाव स्थगित, जानिए कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2020 15:07 IST

आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार महाराष्ट्र में विधान परिषद की धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय सीट के लिये 30 मार्च और तेलंगाना विधान परिषद की निजामाबाद स्थानीय निकाय सीट के लिये सात अप्रैल को मतदान कराने की घोषणा की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए इन दोनों सीटों के उपचुनाव को स्थगित कर जल्द ही मतदान की नयी तारीख घोषित करने की बात कही है। आयोग ने कोरोना की वजह से ही राज्यसभा की अप्रैल में रिक्त हो रही 55 सीटों पर चुनाव के लिये 26 मार्च को होने वाले मतदान को भी स्थगित कर दिया है।

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने तेलंगाना और महाराष्ट्र विधान परिषद की एक एक सीट के लिये होने वाले उपचुनाव को कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न हालात को देखते हुए स्थगित कर दिया है।

आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार महाराष्ट्र में विधान परिषद की धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय सीट के लिये 30 मार्च और तेलंगाना विधान परिषद की निजामाबाद स्थानीय निकाय सीट के लिये सात अप्रैल को मतदान कराने की घोषणा की गयी थी।

आयोग ने कोरोना वायरस के संक्रमण को बढने से रोकने के लिये सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए इन दोनों सीटों के उपचुनाव को स्थगित कर जल्द ही मतदान की नयी तारीख घोषित करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि आयोग ने कोरोना की वजह से ही राज्यसभा की अप्रैल में रिक्त हो रही 55 सीटों पर चुनाव के लिये 26 मार्च को होने वाले मतदान को भी स्थगित कर दिया है।

आयोग ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हालात की समीक्षा के आधार पर यह फैसला किया है। धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय सीट से विधान परिषद सदस्य अमरीशभाई रसिकलाल पटेल के पिछले साल एक अक्टूबर को इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई थी।

चार मार्च को आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इस सीट पर 30 मार्च को मतदान और 31 मार्च को मतगणना होनी थी। तेलंगाना में निजामाबाद स्थानीय निकाय सीट से विधान परिषद सदस्य आर भूपति रेड्डी को सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित किये जाने के कारण रिक्त इस सीट पर सात अप्रैल को मतदान और नौ अप्रैल को मतगणना करायी जानी थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसचुनाव आयोगतेलंगानाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसमुंबईनरेंद्र मोदीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा