लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: यूपी में शनिवार, रविवार को लॉकडाउन, खुलेंगी खाद-बीज, कीटनाशक की दुकानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2020 21:48 IST

डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को जारी आदेश में कहा गया है कि दो दिवसीय लाकडाउन में भी खाद, बीज व कीटनाशक आदि की दुकानें खुली रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देचतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया कि इस सम्बन्ध में कृषि विभाग द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिये गये हैं। फसलों की बुवाई- रोपाई ज्यादा होने की वजह से किसानों के बीच खाद, बीज, कीटनाशक की मांग बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 66 रोगियों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 4,991 नए मामले सामने आए।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में शनिवार व रविवार को लाकडाउन में भी सामान्य कृषि उत्पादों की निर्बाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में खाद, बीज व कीटनाशक आदि की थोक व फुटकर दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किए हैं।

अपर मुख्य सचिव कृषि, डा. देवेश चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया कि इस सम्बन्ध में कृषि विभाग द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिये गये हैं। डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को जारी आदेश में कहा गया है कि दो दिवसीय लाकडाउन में भी खाद, बीज व कीटनाशक आदि की दुकानें खुली रहेंगी।

उन्होंने बताया कि जारी आदेश में कहा गया है कि इस समय प्रदेश में अच्छी बारिश होने की वजह से खरीफ की फसलों की बुवाई- रोपाई ज्यादा होने की वजह से किसानों के बीच खाद, बीज, कीटनाशक की मांग बढ़ गई है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में खाद, बीज व कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता है। 

उप्र में कोविड-19 से 66 लोगों की मौत, संक्रमण के 4,991 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 66 रोगियों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 4,991 नए मामले सामने आए। इस तरह राज्य में अब तक 1,77,239 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार से अब तक हुई 66 रोगियों की मौत के साथ प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 2,797 हो गई है।

प्रदेश में इस समय संक्रमण के 47,785 उपचाराधीन मामले हैं तथा 1,26,657 लोग अस्पतालों से ठीक होकर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में हुई 66 मौतों में से सर्वाधिक 15 मौत लखनऊ में, नौ कानपुर नगर, पांच-पांच गोरखपुर और सहारनपुर तथा चार बरेली में और तीन-तीन लोगों की मौत वाराणसी तथा पीलीभीत में हुई है।

महामारी फैलने के बाद से अभी तक कोरोना वायरस से सर्वाधिक 343 मौत कानपुर में, 261 लखनऊ में, 138 वाराणसी में, 128 मेरठ में और 115 लोगों की मौत प्रयागराज में हुई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 620 मामले लखनऊ में, 266 प्रयागराज में, 260 गोरखपुर में, 236 मामले कानपुर में सामने आए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियायोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा