लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: अखिलेश यादव का तंज- योगी आदित्यनाथ का कोरोना से लड़ने का 'आगरा मॉडल’ इसे वुहान न बना दे

By भाषा | Updated: April 27, 2020 13:21 IST

Coronavirus: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। अखिलेश ने आगरा के महापौर नवीन जैन द्वारा मुख्यमंत्री योगी को लिखे गये पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि आगरा मॉडल फेल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में कोरोना की स्थिति पर अखिलेश यादव का सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंजआगरा के महापौर नवीन जैन के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि योगी का आगरा माडल विफल हो चुका है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट किया, 'मुख्यमंत्री द्वारा बहुप्रचारित कोरोना वायरस से लड़ने का 'आगरा मॉडल’ महापौर के अनुसार असफल होकर आगरा को वुहान बना देगा।' 

उन्होंने कहा, 'न जांच, न दवाई, न अन्य बीमारियों के लिए सरकारी या निजी अस्पताल, न जीवन रक्षक किट और उस पर पृथक-वास केंद्रों की बदहाली प्राणांतक साबित हो रही है।' अखिलेश ने आगरा के महापौर नवीन जैन द्वारा मुख्यमंत्री योगी को लिखे गये पत्र का हवाला देते हुए यह बयान दिया।

इस पत्र में जैन ने मुख्यमंत्री से आगरा को बचाने का अनुरोध किया था । पत्र में जैन ने कहा था कि आगरा गंभीर समस्या के दौर से गुजर रहा है।

आगरा को बचाने के लिए बड़े फैसलों की आवश्यकता है क्योंकि यहां हालात काफी गंभीर हो गये हैं इसलिए 'मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मेरे आगरा को बचाइये, कृपया बचाइये ।' आगरा के महापौर की ओर से लिखे गये उक्त पत्र को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को टवीट भी किया था । 

टॅग्स :कोरोना वायरसअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा