लाइव न्यूज़ :

बिना सोचे-विचारे बार-बार लॉकडाउन लागू करना पागलपन, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: June 13, 2020 18:26 IST

राहुल ने आज जो ट्वीट किया उसके साथ एक ग्राफ़ भी चस्पा किया जिससे यह साबित हो सके कि भारत में कोरोना मरीज़ों की संख्या में कितनी तेज़ी से इज़ाफ़ा हो रहा है। ट्वीट कर राहुल ने कहा कि ‘‘एक ही चीज बार-बार करना और फिर अलग-अलग परिणाम की उम्मीद करना पागलपन है.'' 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बिना मोदी का नाम लिये तीखा बोला और उनकी सोच को पागलपन करार दे दिया।"भारत एक गलत रेस जीतने के रास्ते पर है. अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण के कारण, एक भयावह  त्रासदी." दरअसल कांग्रेस कोरोना संकट के समय मोदी सरकार के फैसलों से खासी नाराज़ है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी राजनीतिक दलों की अनदेखी कर एकतरफ़ा फैसले कर रहे हैं।

नई दिल्लीः कोरोना महामारी से निपटने के लिये मोदी सरकार जिस तरह फ़ैसले कर रही है उसे लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है ,पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जो लगातार लॉकडाउन लागू करने की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे थे आज उन्होंने बिना मोदी का नाम लिये तीखा बोला और उनकी सोच को पागलपन करार दे दिया।

राहुल ने आज जो ट्वीट किया उसके साथ एक ग्राफ़ भी चस्पा किया जिससे यह साबित हो सके कि भारत में कोरोना मरीज़ों की संख्या में कितनी तेज़ी से इज़ाफ़ा हो रहा है। ट्वीट कर राहुल ने कहा कि ‘‘एक ही चीज बार-बार करना और फिर अलग-अलग परिणाम की उम्मीद करना पागलपन है.'' 

राहुल एक पहले भी ऐसा ही ट्वीट कर चुके थे जिसमें उन्होंने लिखा "भारत एक गलत रेस जीतने के रास्ते पर है. अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण के कारण, एक भयावह  त्रासदी." दरअसल कांग्रेस कोरोना संकट के समय मोदी सरकार के फैसलों से खासी नाराज़ है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी राजनीतिक दलों की अनदेखी कर एकतरफ़ा फैसले कर रहे हैं।

कांग्रेस ने साफ़ किया कि वह लॉकडाउन के खिलाफ नहीं लेकिन जिस तरह उसे लागू किया गया वह बिल्कुल गलत निर्णय था ,पार्टी के नेता कपिल सिब्बल कहते हैं कि जब कॅरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं उस समय आपने लॉक डॉउन खोल दिया ,जबकि दुनिया के किसी देश में ऐसा नहीं हुआ।

आपको संकट के समय अपने लोगों की आर्थिक मदद करनी चाहिये आप पेट्रोल ,डीज़ल के दाम बड़ा रहे हैं ,आखिर यह कौन सी नीति है। कांग्रेस का सीधा आरोप था कि मोदी -शाह की जोड़ी को कॅरोना संकट से कोई सरोकार नहीं है ,वह सरकारों को गिराने और चुनाव की राजनीति में मशगूल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा