लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पीएम मोदी से कहा- चीनी घुसपैठ की करें खुलकर निंदा, पूरा देश साथ खड़ा है

By सुमित राय | Updated: June 27, 2020 15:31 IST

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करें और उन्हें यह वादा करना चाहिए कि अगर किसी ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा जमाया है हम उसे खदेड़ देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने कहा कि पीएम भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ और कब्जे के कृत्यों की सार्वजनिक रूप से निंदा क्यों नहीं करते?कांग्रेस नेता ने कहा कि अपने क्षेत्र की रक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश खड़ा है।

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को चीन द्वारा हमारे क्षेत्र में घुसपैठ और कब्जा करने की खुल कर निंदा करनी चाहिए और देश को बताना चाहिए कि कब्जा करने वालों को हटाया जाएगा।

कांग्रेस से वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि पीएम भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ, घुसपैठ और कब्जे के कृत्यों की सार्वजनिक रूप से निंदा क्यों नहीं करते? मैं चाहता हूं कि पीएम चीन की सार्वजनिक रूप से निंदा करें। हम उसका समर्थन करेंगे और अपने क्षेत्र की रक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश खड़ा है। स्थिति ऐसी है कि पीएम का यह कथन कि भारत में कोई भी घुसपैठ नहीं हुआ है, चीन द्वारा विश्व स्तर पर उपयोग किया जा रहा है।

त्वरित कार्रवाई यानी त्वरित समाधान की बात कर रहा: कपिल सिब्बल

यह पूछे जाने पर कि क्या वह सैन्य कार्रवाई की पैरवी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, "मैं सैन्य कार्रवाई का संकेत नहीं दे रहा हूं। मैं सिर्फ त्वरित कार्रवाई यानी त्वरित समाधान की बात कर रहा हूं। फैसला सरकार को करना है।" उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि न कोई हमारी सीमा में घुसा है, और न ही हमारी किसी चौकी पर कब्जा हुआ। जबकि कई रक्षा विशेषज्ञ उपग्रहों के जरिए ली गई तस्वीरों के हवाले से कुछ और कह रहे हैं।"

चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी के कई हिस्सों पर किया है कब्जा: सिब्बल

कपिल सिब्बल ने दावा किया, "चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। यह पहली बार है कि चीन ने पूरी गलवान घाटी पर दावा किया है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान वाई जंक्शन पर चीन के सैनिकों का कब्जा है। जिस स्थान पर हमारे जवान शहीद हुए, उसी जगह पर चीनी सैनिकों ने टैंट बना लिया है और दूसरे निर्माण कार्य कर लिए हैं।"

कपिल सिब्बल ने दावा किया कि चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। (फाइल फोटो)

पीएम मोदी को देश को संबोधित करते हुए करना चाहिए ऐलान

कांग्रेस नेता ने आग्रह किया, "प्रधानमंत्री जी आप देश को संबोधित करें और देश को कहें कि हमारी मातृभूमि पर कब्जा करने वालों को पीछे हटाकर रहेंगे। पूरा देश आपके साथ खड़ा रहेगा।"(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :कपिल सिब्बलकांग्रेसनरेंद्र मोदीलद्दाखचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह