लाइव न्यूज़ :

कांग्रेसी नेता ने दिल्ली के सीएम को दी सलाह, नाम बदलकर कर लें- अरविंद सॉरी केजरीवाल

By स्वाति सिंह | Updated: March 20, 2018 14:08 IST

बिक्रम सिंह मजीठिया, नितिन गडकरी और कपिल सिब्बल को माफीनामा भेजने के बाद दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर करारे हमले हो रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्च: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माफिनामें को लेकर कांग्रेस नेता ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजवाला ने मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि देश में एक 'सॉरी' मुख्यमंत्री हैं।  'दिल्ली सीएम को अपना नाम अरविंद केजरीवाल से सॉरी केजरीवाल रख लेना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ये अभी माफी मांगने की शुरूआत है। उन्हें दिल्ली ने लोगों से भी माफी मांगनी पड़ेगी, जिन्हें उन्होंने धोखा दिया है। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि केजरीवाल को खराब प्रशासन के लिए माफी मांगनी पड़ेगी। क्योंकि वह संतुलन के लिए नहीं बल्कि केवल सनसनीखेज के लिए राजनीति करते हैं जिसका परिणाम में उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी। 

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने सोमवार (19 मार्च ) को  केंदीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांगी थी। सीएम केजरीवाल ने गडकरी को लैटर लिखा था ' मुझे आपसे निजी तौर पर कोई शिकायत नहीं है, मुझे अफसोस है।।। आइए हम इस घटना को पीछे छोड़ दें और अदालत की कार्यवाही को बंद करते हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और उनके बेटे अमित सिब्बल से भी माफी मांगी थी।

वहीं बीते हफ्ते केजरीवाल ने अकाली नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगी थी। अकाली दल के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने खुद एक खत को सभी के सामने दिखाया था, जिसे उन्होंने केजरीवाल के द्वारा भेजी गई चिठ्ठी बताई। चिट्ठी आप पार्टी के लेटर हेड की है जो अरविंद केजरीवाल की और से लिखी गई थी। अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम सिंह मजीठिया से पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों मजीठिया और उनके परिवार पर लगाए गए ड्रग्स तस्करी के तमाम आरोप लगाए थे जिस पर माफी मांगी।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीकांग्रेसनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है