लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी की निगाहें प्रधानमंत्री की कुर्सी पर, निशाना मोदी पर!

By भाषा | Updated: January 28, 2019 19:00 IST

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा था कि जो नेता लोगों को सपने बेचते हैं, लेकिन उन्हें पूरा कर पाने में नाकाम रहते हैं तो जनता उनकी पिटाई भी करती है। 

Open in App

‘अपने वादों को पूरा नहीं करने वाले नेताओं की जनता द्वारा पिटाई किए जाने’ संबंधी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि गडकरी की निगाहें प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है और उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गडकरी जी के बयान पर मैं एक हिंदी की कहावत कहना चाहता हूं- कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना। उनकी निगाहें प्रधानमंत्री की कुर्सी पर हैं और निशाने पर प्रधानमंत्री हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आपको याद होगा कि कुछ वक्त पहले गडकरी ने कहा था कि हम लोगों को विश्वास नहीं था कि सत्ता में आएंगे और जो मन में आया वो वादे कर दिए। उनके पहले के बयान और इस बयान में सामंजस्य बैठाएं तो पता चलेगा कि वह क्या कहना चाहते हैं।’’ 

गौरतलब है कि सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने रविवार को कहा था कि जो नेता लोगों को सपने बेचते हैं, लेकिन उन्हें पूरा कर पाने में नाकाम रहते हैं तो जनता उनकी पिटाई भी करती है। 

मंत्री ने इस बात पर जोर दिया था कि वह अपने वादों को पूरा करने में यकीन रखते हैं। इससे पहले, पिछले महीने गडकरी ने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा था कि नेतृत्व के पास शिकस्त और नाकामियों को स्वीकार करने की प्रवृत्ति होनी चाहिए। उनकी यह टिप्पणी हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली हार के बाद आई थी। 

टॅग्स :नितिन गडकरीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा