लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का दावा- 'सरकार के पैसे चुराकर RSS चलाती है शिशु मंदिर', कांग्रेस ने हटाया वीडियो

By भारती द्विवेदी | Updated: July 25, 2018 08:49 IST

राहुल के उस भाषण को बाद कांग्रेस मीडिया सेल ने ट्विटर, यूट्यूब दोनों ही जगहों से हटा दिया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाई: रविवार (23 जुलाई) को संसद के एनेक्सी हॉल में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक थी। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था। बैठक के दौरान उन्होंने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)- राष्ट्रीय संघ सेवक (आरएसएस) पर जमकर हमला बोला था। भाषण में उन्होंने निशाना साधने के अलावा गंभीर आरोप भी लगाए हैं। राहुल के उस भाषण को बाद कांग्रेस मीडिया सेल ने ट्विटर, यूट्यूब दोनों ही जगहों से हटा दिया है। 

जब पीएम मोदी बोल रहे थे तभी संसद के ऊपर मंडराया था ड्रोन, SPG कमांडरों के फूल गए थे हाथ-पांव

सोशल मीडिया पर डालने के तुरंत बाद ही हर जगह से उस वीडियो को डिलीट किया गया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से उस ट्वीट को भी डिलीट किया गया है, जिसमें वीडियो को लिंक दिया गया था। खबर के मुताबिक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। कांंग्रेस के अनुसार दोनों ने ही राफेल डील पर संसद में झूठ बोला है।

निमंत्रण के बाद भी CWC की बैठक में नहीं आए दिग्गी-जर्नादन द्विवेदी, राहुल ने कमिटी से किया था बाहर

मायावती ने रखी ऐसी शर्त, तिलमिला गई कांग्रेस, नहीं माने राहुल तो टूटे जाएगा महागठबंधन का सपना

राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक के दौरान कहा था- 'ये समझना जरूरी है कि आरएसएस असल में क्या है। वो कैसे काम करती है। हर कोई आरएसएस संस्थानों के बारे में बात करता है। लोगों के मुताबिक उनके पास कई संस्थान है, जैसे शिशु मंदिर। अब सवाल ये उठाता है कि ये संस्थान कहां से आए और जवाब ये है कि ये भारत सरकार के पैसे से चलते हैं। बीजेपी-आरएसएस जब भी सत्ता में आते हैं, वो सरकारी पैसे की चोरी करके अपने संस्थान को चलाते हैं। शिशु मंदिर मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पैसों से चलने वाला संस्थान है।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा