लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का सवाल, क्या कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर, गिरिराज सिंह, चिन्मयानंद और संगीत सोम के विरुद्ध FIR हुई हैं?

By भाषा | Updated: February 28, 2020 19:24 IST

कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘भाजपा के इन नेताओं के वक्तव्य जरुर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कथित वक्तव्यों से कहीं ज्यादा घिनौने रहे होंगे। हमारे तीनों नेताओं ने आखिर क्या बयान दिए?’’

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के विरुद्ध भी हो रही हैं। पीठ ने याचिका पर गृह मंत्रालय, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया।

कांग्रेस ने कथित तौर पर नफरत भरे भाषण देने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर अदालत के जवाब मांगने को लेकर शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर एवं प्रवेश वर्मा सरीखे भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई?

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से नोटिस आने पर कांग्रेस की तरफ से व्यापक और माकूल जवाब दिया जाएगा। सिंघवी ने कहा, ‘‘दुनिया भर के लोगों के विरुद्ध एफआईआर हो रही हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के विरुद्ध भी हो रही हैं। क्या कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर, गिरिराज सिंह, चिन्मयानंद और संगीत सोम के विरुद्ध हुई हैं?’’

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘भाजपा के इन नेताओं के वक्तव्य जरुर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कथित वक्तव्यों से कहीं ज्यादा घिनौने रहे होंगे। हमारे तीनों नेताओं ने आखिर क्या बयान दिए?’’ दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषण देने के मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के अनुरोध वाली याचिका पर शुक्रवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने याचिका पर गृह मंत्रालय, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया। याचिका में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप के विधायक अमानतुल्ला खान, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन नेताओं वारिस पठान और अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की गई है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीअनुराग ठाकुरशाहीन बाग़ प्रोटेस्टजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा