लाइव न्यूज़ :

राहुल के बयान पर BJP का पलटवार, कहा-राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले खुद को पांडव बता रहे

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 18, 2018 20:37 IST

राहुल के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर दिए गए बयाने पर केंद्रीय मंत्री निर्माल सीतारमण ने कहा कि आश्चर्य होता है कि राहुल गांधी अपने भाषण में बीजेपी अध्यक्ष का नाम लेते हैं और उन्हें हत्यारा कहते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मार्चः राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हुए कांग्रेस के 84वें दो दिवसीय महाधिवेशन में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा और उसकी तुलना कौरवों से कर दी, जिसके बाद बीजेपी की नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने  उनके इस बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद को पांडव बताना चाहती है। इसी पार्टी ने भगवान राम के मौलिक अस्तित्व पर सवाल उठाया था। यह वही पार्टी है जो हिंदू और हिंदू अनुष्ठानों का मजाक उड़ाती है।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस अधिवेशनः BJP और पीएम नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी का हमला, पढ़े-भाषण की खास 10 बातें

राहुल के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर दिए गए बयाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आश्चर्य होता है कि राहुल गांधी अपने भाषण में बीजेपी अध्यक्ष का नाम लेते हैं और उन्हें हत्यारा कहते हैं, जबकि कोर्ट ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है।नेशनल हेराल्ड मामले में धाखाधड़ी की आपराधिक साजिश में जमानत लेना वाले व्यक्ति (राहुल गांधी) के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।

ये भी पढ़ें-कौरवों की तरह सत्ता के नशे में चूर है बीजेपी, पांडवों की तरह सच्चाई के लिए लड़ रही कांग्रेस

वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की टिप्पणी को शर्मनाक बताया और कहा कि उन्होंने जिस तरह से न्यायपालिका को लेकर बात की है वह गैर जिम्मेदार थी।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस महाधिवेशन: सोनिया-राहुल के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, जानें बड़ी बातें

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि राहुल गांधी का भाषण कांग्रेस के इतिहास में सबसे कमजोर था। उन्होंने जिन चीजों के लिए भाजपा का आरोप लगाया है, उसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सिखों का बुरी तरह नरसंहार किया है और इसे उचित ठहराया है।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस महाधिवेशन में राहुल गांधी पर टिकी थी निगाहें, महफिल फिर सोनिया गांधी ने लूटी!

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने रविवार को बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कौरवों को लगता था कि वह बहुत ही शक्तिशाली हैं, लेकिन पांडव शांत रहते थे। उन्होंने सच के लिए लड़ाई लड़ी। बीजेपी और आरएसएस कौरवों की तरह सत्ता के लिए लड़ रहे हैं और कांग्रेस पांडवों की तरह सच्चाई के लिए लड़ रही है। वह कौरवों की तरह सत्ता के नशे में चूर है। कांग्रेस देश की आवाज है और बीजेपी एक संगठन की आवाज है। वहीं, उन्होंने शाह के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने हत्या के आरोपी को अध्यक्ष बनाया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीकांग्रेसनिर्मला सीतारमणराहुल गाँधीरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील