लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाले को लेकर लोकसभा परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन, 'बीजेपी का बहाना है, नीरव को बचाना है' जैसे लगाए नारे

By भारती द्विवेदी | Updated: March 6, 2018 12:26 IST

विपक्षी पार्टियों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मार्च: पीएनबी घोटाले को लेकर लोकसभा सत्र की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा का सत्र कल यानी सोमवार से शुरू हो चुका है लेकिन विपक्ष लग-अलग मुद्दों को लेकर संसद चलने नहीं दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस सांसद हाथ में बैनर लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरना-प्रदर्शन में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद समेत कांग्रेस के कई नेता दिख रहे हैं। 'बीजेपी का बहाना है, नीरव को बचाना है' जैसे नारों के साथ प्रदर्शन कर रही है।

संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार बैंकिंग अनियमितताओं पर चर्चा के लिए तैयार थी लेकिन हंगामा जारी रहा, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। 

 

वहीं शिव सेना के सांसदों ने भी संसद परिसर में बैनर के साथ प्रदर्शन किया है। शिव सेना के सांसद सरकार से मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। 

तेलगु देशम पार्टी के सांसद भी संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास बैनर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। टीडीपी के सांसदों ने आंध्रा को स्पेशल स्टेट्स देने की मांग कर रहे हैं।

संसद के निचले सदन लोकसभा में पंजाब नेशनल बैंक के 12,600 करोड़ रुपये के घोटाले सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच पहले सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सहित विपक्षी पार्टियों ने विभिन्न मुद्दों पर हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने 12,600 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब की मांग की और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग का मुद्दा उठाया।

टॅग्स :संसदराहुल गाँधीकांग्रेसपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा