लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को बताया गरीब विरोधी, कहा-आपदा में मुनाफा कमा रही सरकार

By प्रिया कुमारी | Updated: July 25, 2020 13:20 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि ये सरकार गरीब विरोधी है। आपदा को मुनाफे में बदलकर कमा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को गरीब विरोधी सरकार बताया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना काल के दौरान हुए लॉकडाउन में श्रमिक ट्रेनों से 428 करोड़ रुपये की कमाई वाली एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशान साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि बीमारी के ‘बादल’ छाए हैं, लोग मुसीबत में हैं, बेनिफिट ले सकते हैं - आपदा को मुनाफ़े में बदल कर कमा रही है ग़रीब विरोधी सरकार। राहुल गांधी ने ये बात ट्वीट में अखबार की हेडलाइन की तस्वीर के साथ ये सरकार विरोधी सरकार वाली बात कही है।  

श्रमिक ट्रेन के किराए को लेकर हुआ था हंगामा 

मालूम हो लॉकडाउन के दौरान पूरे भारत में कई हजार श्रमिक ट्रेन चलाए गए ताकि गरीब श्रमिक अपने घर पहुंच सके। हालांकि श्रमिक ट्रेन के किराया वसूलने को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।  इसमें मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल थे. हालांकि गुजरात, मुंबई, दिल्ली से लौट रहे मजदूरों ने शिकायत की जब वे ट्रेन से लौट रहे थे, तो उनसे किराया लिया गया। जिसके बाद सरकार ने कहा था कि श्रमिकों का किराया राज्य सरकार वहन कर रही है। अब इसी से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। 

राहुल गांधी के ट्वीट को पीएम के बयान के जोड़ा गया

राहुल गांधी का ये ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान से जुड़ा हुआ है जब पाकिस्तान एयर स्ट्राइक पर उन्होंने कहा था कि इतने क्लाउड है, बारिश हो रही है तो एक बेनेफिट है कि हम रडार से बच सकते है।  इससे पहले भी राहुल गांधी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार से कई सवाल पूछ चुके है। उन्होंने वीडियो बनाकर भी सरकार ये बताने की कोशिश की है कोरोना से निपटने के लिए क्या-क्या कदम उठाने चाहिए। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा