लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए BJP विधायकों को दे रही है 15 करोड़ का ऑफर, सीएम अशोक गहलोत ने लगाया आरोप

By अनुराग आनंद | Updated: July 11, 2020 14:18 IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर अपनी सरकार को असंवैधानिक तरह से अस्थिर करने के लिए विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम गहलोत ने कहा कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए भाजपा के खरीद फरोख्त की राजनीति हमने देखी है।सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में लगे हैं और भाजपा हमारी सरकार गिराने में लगी है।सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा हमारी सरकार गिराने के लिए विधायकों को 10 से 15 करोड़ रुपये तक का ऑफर दे रही है।

जयपुर:राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला करति हुए कहा है कि बीजेपी गंदी राजनीति कर रही है और हमारे सरकार को गिराने की कोशिश भाजपा कर रही है।

एनडीटीवी के मुताबिक, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि विधायकों को अपनी निष्ठा व ईमानदारी को छोड़ने के भाजपा कांग्रेस विधायकों को 10 से 15 करोड़ रुपये तक का ऑफर दे रही है।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने COVID-19 संकट के दौरान लोगों के लिए काम करना जारी रखा, लेकिन दूसरी तरफ भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए हमारी सरकार के लिए समस्याएं पैदा करना जारी रखा है। 

उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि राष्ट्र यह जान सके कि राजस्थान में कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है, यहां तक ​​कि जो लोग हमारा विरोध करते हैं, भाजपा अब सारी सीमाएं लांघ रही है। वे मेरी सरकार को गिराने के लिए प्रयास कर रहे हैं।"

सीएम गहलोत ने कहा कि पिछले साल जून में कर्नाटक और इस साल मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए भाजपा ने जो खरीद फरोख्त की राजनीति की है, उसे हम सबों ने देखा है। दोनों उदाहरणों में जहां कांग्रेस (या कांग्रेस के नेतृत्व वाली) सरकार को भाजपा ने एमएलए अवैध तरह से कांग्रेस से अलग कर दिया था। 

सरकार गिराने के साजिश को लेकर राजस्थान पुलिस ने दर्ज किया केस-

बता दें कि राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की साजिश को लेकर जयपुर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने केस दर्ज किया है। इस केस को दर्ज करते हुए राजस्थान पुलिस ने एफआईआर में कहा है कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप 13 जून को अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी को लेकर टेलीफोन टैपिंग कर रहा था।

उस दौरान एक मोबाइल नंबर 9929 22**** की कॉल रिकॉर्डिंग हुई, जिसमें कॉल के सुनने पर पता लगा कि अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश हो रही है।

यही नहीं पुलिस का दावा है कि फोन पर बात कर रहे लोग आपस में कर रहे थे कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री में झगड़ा चल रहा है। ऐसी स्थिति में सत्तापक्ष कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों को तोड़कर सरकार गिराई जाए।

राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया को एक भाजपा नेता द्वारा धन का प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह मालवीय के संबंध में भी बात करते हैं कि पहले वह उपमुख्यमंत्री के पाले में थे, अब उन्होंने पाला बदल लिया है। कांग्रेस विधायकों और निर्दलीय विधायकों को 20 से 25 करोड़ रुपये देने के प्रलोभन की भी जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा