लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने कश्मीर को ‘विशाल जेल’ में बदल दिया, राजीव के हत्यारों की हो तुरंत रिहाईः द्रमुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2019 17:48 IST

जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर केंद्र के कदम की आलोचना करते हुए एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी ने मांग की है कि केंद्र ‘‘लोगों की भावनाओं का सम्मान करे।’’ पार्टी ने अपनी आम परिषद् की बैठक में एक प्रस्ताव लाया।

Open in App
ठळक मुद्देअनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने और क्षेत्र को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने की आलोचना की गयी।लोगों से विश्वासघात करने, फारूक अब्दुल्ला जैसे नेताओं की गिरफ्तारी और उन्हें नजरबंद किए जाने की निंदा करती है।

तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी द्रमुक ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने जम्मू कश्मीर क्षेत्र को विशाल जेल में बदल दिया है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित गिरफ्तार किए गए सभी नेताओं को रिहा करने की मांग की।

जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर केंद्र के कदम की आलोचना करते हुए एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी ने मांग की है कि केंद्र ‘‘लोगों की भावनाओं का सम्मान करे।’’ पार्टी ने अपनी आम परिषद् की बैठक में एक प्रस्ताव लाया।

इस प्रस्ताव में जम्मू कश्मीर विधानसभा की मंजूरी के बिना और वहां के लोगों की राय जाने बिना अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने और क्षेत्र को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने की आलोचना की गयी। साथ ही इसमें कहा गया कि आम परिषद् (बैठक) क्षेत्र को विशाल जेल में बदल डालने और लोगों से विश्वासघात करने, फारूक अब्दुल्ला जैसे नेताओं की गिरफ्तारी और उन्हें नजरबंद किए जाने की निंदा करती है।

स्टालिन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी ने केंद्र से गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने और मानवाधिकार, कश्मीरी लोगों की भावनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने को कहा। द्रमुक ने केंद्र से मसौदा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (डीएनईपी) 2019 को वापस लेने की भी मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह हिंदी और संस्कृत थोपने का प्रयास है।

दुरईमुरूगन, टी आर बालू, दयानिधि मारन और कनिमोई समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। 

टॅग्स :इंडियामोदी सरकारधारा ३७०जम्मू कश्मीरफारूक अब्दुल्लाडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा