लाइव न्यूज़ :

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी को बांदा जेल में पड़ा दिल का दौरा, लखनऊ रेफर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 9, 2018 18:50 IST

मुख्तार अंसारी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया है।

Open in App

मऊ से बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। कई आपराधिक मामलों में मुख्तार पिछले सात महीने से बांदा जेल में बंद थे। दिल का दौरा पड़ते ही जेल प्रशासन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले गया जहां से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्तार अंसारी की पत्नी को भी दिल का दौड़ा पड़ा है। बताया जा रहा है कि जेल में चाय पीते ही सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। फिलहाल हालत स्थिर है।

मुख्य गृह सचिव अरविंद कुमार का कहना है कि उन्होंने बांदा के एसएसपी से बात की है। दिल का दौरा पड़ने के संबंध में एसपी और डीएम से रिपोर्ट मांगी जाएगी। विधायक को पूरी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने कहा, 'सूचना मिली है कि विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से चिकित्सा के लिए लखनऊ या किसी अन्य शहर में रेफर किया गया है। उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। हम उनको हर स्तर की सुरक्षा मुहैया कराएंगे।'

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्तार अंसारी ने बीएसपी के टिकट पर जेल से ही चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। आठ महीने पहले उन्हें लखनऊ जेल से बांदा जेल शिफ्ट किया गया तो उन्होंने सवाल उठाए थे। मुख्तार ने इसमें किसी साजिश की संभावना जताई थी।

मुख्तार अंसारी ने अपना सियासी सफर बीएसपी से ही शुरू किया था। 1996 में पहली बार जीत हासिल की और पिछले पांच कार्यकाल से विधायक हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2002 और 2007 में चुनाव जीता। इसके बाद 2012 में अंसारी कौमी एकता दल का गठन करके चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल की। 2017 विधानसभा चुनाव में बीएसपी से उतरे और मोदी लहर में भी जीतने में कामयाब हुए।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीबीएसपीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब