लाइव न्यूज़ :

BSP चीफ मायावती ने कहा- कांग्रेस और बीजेपी की वजह से हुई प्रवासी मजदूरों की ये हालत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2020 16:55 IST

मायावती ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया। उस वक्त बड़ी संख्या में गांव से लोग शहरों में जाने को मजबूर हुए।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण बेरोजगार और बेआसरा हो गए कांग्रेसी नेताओं द्वारा कुछ श्रमिकों का दुःख-दर्द बांटने संबंधी जो वीडियो दिखाये जा रहे हैं वह इनकी हमदर्दी कम और नाटक ज्यादा लगता है।

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लॉकडाउन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को लेकर सियासत जारी है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज (24 मई) को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि प्रवासी लोगों की स्थिति के लिए दोनों पार्टी जिम्मेदार। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले प्रवासियों को घर जाने के लिए वक्त दिया जाना चाहिए था।

मायावती ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से लंबे वक्त तक कांग्रेस ने शासन किया। उस वक्त बड़ी संख्या में गांव से लोग शहरों में जाने को मजबूर हुए।  इससे पहले बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण बेरोजगार और बेआसरा हो गए करोड़ों प्रवासी श्रमिक परिवारों की जो दुःखद एवं शर्मनाक दुर्दशा हर जगह देखने को मिल रही है उसकी असली कसूरवार कांग्रेस पार्टी ही मानी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केन्द्र और राज्यों में कांग्रेस के लम्बे शासनकाल के दौरान अगर गांव एवं शहरों में लोगों की रोजी-रोटी की सही व्यवस्था की गई होती तो इन्हें दूसरे राज्यों में क्यों पलायन करने को मजबूर होना पड़ता?

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी कांग्रेसी नेताओं द्वारा कुछ श्रमिकों का दुःख-दर्द बांटने संबंधी जो वीडियो दिखाये जा रहे हैं वह इनकी हमदर्दी कम और नाटक ज्यादा लगता है। अगर कांग्रेस पार्टी इस समय यह बताती कि उसने उन पीड़ितों से मिलते समय कितने लोगों की असल में मदद की तो यह बेहतर होता।

मायावती ने कहा कि ऐसे विकट समय में उनका भाजपा की केन्द्र तथा राज्य सरकारों से भी यह कहना है कि वे कांग्रेस पार्टी के पदचिन्हों पर न चलकर घर वापसी कर रहे मजदूरों को उनके गांवों तथा शहरों में ही रोजी-रोटी की सही व्यवस्था करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की नीति पर अगर ईमानदारी से अमल करती है तो फिर आगे ऐसी दुर्दशा इन्हें शायद कभी नहीं झेलनी पड़ेगी।

उन्होंने बसपा के कार्यकर्ताओं से भी पुनः अपील की कि जिन प्रवासी मजदूरों को उनके घर लौटने पर उन्हें गाँवों से दूर अलग-थलग रखा गया है तथा उन्हें उचित सरकारी मदद नहीं मिल पा रही है तो ऐसे लोगों की मानवीय मदद करने का प्रयास करें क्योंकि पीड़ित ही पीड़ित का दर्द समझ कर एक-दूसरे की सही मदद कर सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनामायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे