लाइव न्यूज़ :

BJP का तंज, लालू यादव की राजकीय मेहमान की तरह खातिरदारी कर रही है हेमंत सोरेन सरकार, राबड़ी के घर में ही शिफ्ट कर दीजिए

By भाषा | Updated: August 7, 2020 05:51 IST

साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये के चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को कथित तौर पर कोरोना वारयस संकट से बचाने के लिए बुधवार (5 अगस्त) को रिम्स निदेशक के बंग्ले में स्थानांतरित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि रिम्स निदेशक के बंग्ले में लालू को स्थानांतरित करने के पीछे आगामी बिहार चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की राजनीति स्पष्ट नजर आती है। लालू यादव चारा घोटाले के तीन विभिन्न मामलों में चौदह वर्ष तक की कैद की सजा पाने के बाद 23 दिसंबर, 2017 से इलाज के लिए न्यायिक हिरासत में रिम्स में भर्ती हैं।

रांचीभारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) निदेशक के बंगले में स्थानांतरित किये जाने का कड़ा विरोध किया और कहा कि राज्य सरकार चारा घोटाले के सजायाफ्ता कैदी यादव को राजकीय अतिथि की तरह बंगले में रखकर उनकी खातिरदारी में लगी है तथा जेल नियमों का खुलेआम उलंघन कर रही है।

भाजपा के प्रवक्ता सरोज सिंह ने गुरुवार (6 अगस्त) को मीडिया से बातचीत में लालू को रिम्स के निदेशक के बंगले में बुधवार (5 अगस्त) को स्थानांतरित करने का कड़ा विरोध किया। सरोज सिंह ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण की आड़ में पहले रिम्स के पेइंग वार्ड का एक तल और उन्नीस कमरे लालू की खातिरदारी में खाली रखे गये और अब उन्हें संक्रमण की आड़ में रिम्स निदेशक का बंगला आवंटित कर उसमें स्थानांतरित कर दिया गया जहां रसोइए से लेकर कई नौकर चाकर उपलब्ध रहेंगे।’’

भाजपा प्रवक्ता ने व्यंग्य करते हुए कहा, ‘‘अगर जेल प्रशासन और राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है तो सजायाफ्ता कैदी लालू को ये सुविधाएं मुहैया कराने की बजाय सीधे उन्हें बिहार में तेजस्वी यादव या राबड़ी देबी के बंगले में स्थानांतरित कर देना चाहिए क्योंकि यहां और वहा में कोई अंतर नही है।’’ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार और जेल प्रशासन को जेल नियमों के अनुसार लालू के साथ पेश आना चाहिए न कि राजकीय मेहमान की तरह।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रांचीहेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा