लाइव न्यूज़ :

'जया बच्चन पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए BJP नरेश अग्रवाल के खिलाफ करे कार्रवाई'

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 13, 2018 10:20 IST

नरेश अग्रवाल के विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जया बच्चन पर की गई टिप्पणी की निन्दा की है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मार्चः समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से राज्यसभा का टिकट कटने से नाराज नरेश अग्रवाल ने आनन-फानन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामा लिया। इसके बाद उन्होंने सपा की ओर से जया बच्चन को राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार बनाए जाने पर विवादित बनाया दिया। 

इस विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश अग्रवाल द्वारा जया बच्चन पर की गई टिप्पणी की निन्दा की है और बीजेपी से कहा कि उनके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करे।

ये भी पढ़ें-बीजेपी में शामिल नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को कहा 'नाचने वाली', सुषमा ने दिया करारा जवाब!

उन्होंने कहा 'जया बच्चन जी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए हम बीजेपी के नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निन्दा करते हैं। ये फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है।'  

अखिलेश ने कहा 'बीजेपी अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो तत्काल उनके खिलाफ कदम उठाए, महिला आयोग को भी कार्रवाई करनी चाहिए।'

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी 'तेली', तो 'रम' में श्रीराम, बीजेपी में शामिल होने वाले नरेश अग्रवाल के ये हैं विवादित बयान 

आपको बता दें कि सोमवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद नरेश ने अपने बयान में जया बच्चन को 'फिल्मों में नाचने वाली' कहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सिर्फ फिल्मों में नाचने वाली की वजह से उनका राज्यसभा का टिकट दिया है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिस वक्त नरेश ने यह बयान दे रहे थे, वहां केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा वहां मौजूद थे। हालांकि इस बयान की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई बीजेपी नेताओं ने निंदा की और इसे अस्वीकार्य बताया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप