लाइव न्यूज़ :

दिल्ली स्थित आवास में लटका हुआ मिला बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव, कमरा अंदर से था बंद

By विनीत कुमार | Updated: March 17, 2021 11:12 IST

राम स्‍वरूप शर्मा की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि उनका शव दिल्ली में उनके आवास पर फंदे से लटका हुआ मिला।

Open in App
ठळक मुद्देराम स्‍वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से थे सांसदपुलिस के मुताबिक दिल्ली में आवास फंदे से लटका हुआ मिला राम स्वरूप शर्मा का शव

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद राम स्‍वरूप शर्मा का निधन हो गया है। रामस्‍वरूप शर्मा  मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। इनके निधन की खबर आने के बाद बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी रद्द कर दी गई है। ये बैठक आज होनी थी। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी सांसद का शव उनके दिल्ली स्थित आवास में फंदे से लटका हुआ मिला। ऐसे में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले में और जानकारी का इंतजार है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8.30 बजे इस संबंध में सूचना मिली। सांसद का निवास आरएमएल अस्पताल के करीब बने गोमती अपार्टमेंट में है।

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सांसद के एक स्टाफ की ओर से उन्हें कॉल किया गया। पुलिस के मुताबिक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसे जब खोला गया तो अंदर राम स्वरूप शर्मा का शव लटका हुआ मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

राम स्वरूप का जन्म 10 जून, 1958 को हुआ था और वे आरएसएस के भी सक्रिय सदस्य थे। उन्हें 2014 में पहली बार मंडी सीट से बीजेपी की ओर से टिकट दिया गया था। राम स्वरूप मूल रूप से मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के रहने वाले थे।

कुछ दिन पहले ही राम स्वरूप शर्मा ने कोरोना की वैक्सीन भी अपने क्षेत्र में जाकर ली थी। उनके साथ कई और उम्रदराज लोगों ने जोगेंद्रनगर में कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा