भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 22, 2019 04:05 PM2019-10-22T16:05:24+5:302019-10-22T16:05:24+5:30

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दुबे बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर हुये उपचुनाव में उच्च सदन के लिये चुने गये। यह सीट हाल ही में वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन के कारण रिक्त हुयी थी।

BJP leader Satish Chandra Dubey sworn in as Rajya Sabha member | भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की

सपा से नीरज शेखर, सुरेन्द्र सिंह नागर और संजय सेठ भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।

Highlightsदुबे 2005 से 2014 तक लोकसभा के सदस्य भी रहे। इसके पहले वह बिहार विधानसभा के सदस्य भी थे।कनार्टक से कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य के एस राममूर्ति ने मंगलवार भाजपा का दामन थाम लिया।

राज्यसभा के लिये चुने गये भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे ने मंगलवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने दुबे को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दुबे बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर हुये उपचुनाव में उच्च सदन के लिये चुने गये। यह सीट हाल ही में वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन के कारण रिक्त हुयी थी।

दुबे 2005 से 2014 तक लोकसभा के सदस्य भी रहे। इसके पहले वह बिहार विधानसभा के सदस्य भी थे। शपथ ग्रहण के समय केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन थावर चंद गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और भाजपा के राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव के अलावा राज्यसभा के महासचिव देश दीपक वर्मा सहित राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

कर्नाटक से कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य के एस राममूर्ति भाजपा में शामिल हुए

कनार्टक से कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य के एस राममूर्ति ने मंगलवार भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी के केंद्रीय कायार्लय में भाजपा महासचिव अरुण सिंह एवं भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में राममूर्ति ने भाजपा की सदस्यता ली।

राममूर्ति ने 16 अक्टूबर को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने स्वीकार कर लिया था। राममूर्ति ने आज भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । अतीत में कांग्रेस के भुवनेश्वर कालिता, संजय सिंह ने उच्च सदन से इस्तीफा दिया था।

सपा से नीरज शेखर, सुरेन्द्र सिंह नागर और संजय सेठ भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। ये सभी बाद मे भाजपा में शामिल हुए और भगवा दल के टिकट पर उच्च सदन के लिए पुन: निर्वाचित हुए। 

Web Title: BJP leader Satish Chandra Dubey sworn in as Rajya Sabha member

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे