लाइव न्यूज़ :

यूपी-बिहार लोक सभा उपचुनाव: बीजेपी ने की प्रत्याशियों की घोषणा, सीएम योगी की सीट से लड़ेंगे उपेंद्र शुक्ला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 16:47 IST

Lok Sabha by Polls: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोक सभा सीट योगी आदित्यनाथ के सीएम बन जाने और फूलपुर लोक सभा सीट केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बन जाने की वजह से खाली हुई थी।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश और बिहार की तीन लोक सभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर ससंदीय सीट से बीजेपी ने उपेंद्र शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।

गोरखपुर संसदीय सीट योगी आदित्यनाथ के सूबे के मुख्यमंत्री बन जाने से खाली हुई थी। वहीं यूपी की फूलपूर सीट से बीजेपी ने कौशलेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

फूलपूर संसदीय सीट से पहले बीजेपी के केशवप्रसाद मौर्य सांसद थे। मार्च 2018 में यूपी में बीजेपी की सरकार बनी तो मौर्य डिप्टी सीएम बने। मौर्य के इस्तीफा देने के बाद ये सीट खाली हुई थी।

बीजेपी ने बिहार के अररिया लोक सभा सीट से प्रदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अररिया सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन की वजह से खाली हुई।

आरजेडी ने इस सीट से तस्लीमुद्दीन के बेटे सरफराज आलम को चुनाव मैदान में उतारा है। सरफराज हाल ही में नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) छोड़कर राजद में शामिल हुए हैं।

इन तीनों सीटों पर 11 मार्च को मतदान होगा। नतीजे 14 मार्च को आएंगे। 

उत्तर प्रदेश की 403 विधान सीटो में से बीजेपी गठबंधन ने 325 सीटों पर जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने 54 सीटों और मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।

उत्तर प्रदेश की 80 लोक सभा सीटों में से 73 बीजेपी गठबंधन के पास हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव इतिहास में बीजेपी का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप