लाइव न्यूज़ :

नागपुर जिला परिषद में भाजपा साफ, शिवसेना ने कहा-‘सनसनीखेज और चौंकाने वाला’

By भाषा | Updated: January 10, 2020 15:06 IST

महाराष्ट्र में छह जिला परिषदों नागपुर, अकोला, वाशिम, धुले, नंदुरबार और पालघर और पंचायत समितियों के मंगलवार को चुनाव हुए थे और परिणामों की घोषणा बुधवार को की गयी थी । भाजपा नागपुर जिला परिषद का चुनाव हार गई। यह पार्टी के दिग्गज नेता देवेन्द्र फड़नवीस और नितिन गडकरी का गृह जिला है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने नागपुर जेडपी की 58 सीटों में से सिर्फ 15 सीटें जीतीं, वहीं कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत हासिल की।धुले को छोड़कर, शेष पांच जिला परिषदों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

शिवसेना ने नागपुर जिला परिषद (जेडपी) के चुनावी नतीजों को ‘सनसनीखेज और चौंकाने वाला’ करार दिया है। इन चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है।

महाराष्ट्र में छह जिला परिषदों नागपुर, अकोला, वाशिम, धुले, नंदुरबार और पालघर और पंचायत समितियों के मंगलवार को चुनाव हुए थे और परिणामों की घोषणा बुधवार को की गयी थी । भाजपा नागपुर जिला परिषद का चुनाव हार गई। यह पार्टी के दिग्गज नेता देवेन्द्र फड़नवीस और नितिन गडकरी का गृह जिला है।

भाजपा ने नागपुर जेडपी की 58 सीटों में से सिर्फ 15 सीटें जीतीं, वहीं कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि उसकी सहयोगी एनसीपी को 10 सीटें मिली। सत्तारूढ़ शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय में कहा गया कि धुले को छोड़कर, शेष पांच जिला परिषदों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

संपादकीय में कहा गया कि इन पांच जिलों में, कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना और प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाले वंचित बहुजन अघाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया। संपादकीय में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री गडकरी के गृह क्षेत्र में भाजपा की हार सनसनीखेज और चौंकाने वाली है और ये नतीजे दिखाते हैं कि ग्रामीण आबादी पार्टी से तंग आ चुकी है।

इसमें कहा गया कि कांग्रेस ने नागपुर विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था और अब उसने भाजपा से जिला परिषद का चुनाव जीत लिया है। इसमें कहा गया कि अगर नंदुरबार में और अन्य स्थानों पर कांग्रेस ने शिवसेना के साथ मिल कर चुनाव लड़ा होता तो भाजपा ‘खत्म’ हो गई होती। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसआरएसएसनितिन गडकरीउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारसंजय राउतसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा