लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना के इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्लुरल्स की पुष्पम प्रिया चौधरी, 'खोंयछा' अभियान की नई शुरुआत की

By अनुराग आनंद | Updated: October 2, 2020 07:55 IST

पुष्पम प्रिया ने बिहार विधान सभा चुनाव 2020 से पहले बिहार कोंयछा अभियान की शुरुआत की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की संस्कृति व समाज को ध्यान में रखते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्रदेश में चुनाव से पहले खोंयछा अभियान की शुरुआत की है।पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार के गांव-गांव में जाकर कार्यकर्ता मेरे लिए कोंयछा लेकर आएं, ताकी जब तक जिंदा रहूं लोगों के कर्ज उतारती रहूं।

पटना: बिहार में कुछ माह पहले बनी नई प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष व सीएम उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पुष्पम प्रिया चौधरी ने राज्य के दो प्रमुख दलों के नेता को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि आप चाहें तो हमारे खिलाफ अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवारों को बांकीपुर से चुनाव लड़ाएं। 

बता दें कि इस मामले में पुष्पम प्रिया ने ट्विटर पर लिखा कि मैं सत्ताधारी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार व विपक्षी दल राजद के लालू प्रसाद को ससम्मानपूर्वक चुनौती देती हूं कि वह अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवारों को बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ाएं। 

इसके अलावा, बिहार की संस्कृति व समाज को ध्यान में रखते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्रदेश में चुनाव से पहले खोंयछा अभियान की शुरुआत की है। अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुष्पम ने कहा कि प्रदेश भर से मेरे लिए आप सब महिलाओं के हाथों से खोंयछा लेकर आइए।

बिहार खोंयछा अभियान क्या है?

दरअसल, बिहार की राजधानी के स्लम क्षेत्र में पुष्पम प्रिया चौधरी दौरा कर रही थीं। लोगों से मिल रही थीं। इसी दौरान एक महिला ने उन्हें एक कपड़े के टुकड़े में एक मुट्ठी चावल व एक सिक्का बांध कर दिया। महिला ने खोंयछा बनाकर पुष्पम प्रिया चौधरी के हाथ में देते हुए उनसे कहा कि आपको कर्ज दे रहे हैं, चुकाइएगा जरूर। 

इसी के बाद राज्य भर की महिलाओं से आशा व उम्मीद से भरे इस खोंयछा को लेने के लिए पुष्पम प्रिया चौधरी ने राज्य भर में खोंयछा अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राज्य के सभी प्रत्याशी, सभी कार्यकर्ताओं, सभी समर्थक घर-घर, गांव-गांव, शहर-शहर जाईए, मेरे लिए हर परिवार से, हर जाति-धर्म के परिवार से, खोंयछा का कर्ज लेकर आइए, "बिहार का कर्ज" - इतना कि मैं चुकाते-चुकाते मर जाऊं लेकिन इस जन्म में चुके ना, बिहार को नम्बर एक और विकसित बनाकर भी! 

दरभंगा की रहने वाली हैं पुष्पम प्रिया चौधरीपुष्पम के पिता विनोद चौधरी पेशे से शिक्षक हैं और नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) से बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व एमएमलसी विनोद चौधरी दरंभगा के लहेरियासराय के न्यू बलभद्रपुर के रहने वाले हैं। पुष्पम के ट्विटर डीटेल के अनुसार उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज यूनिवर्सिटी से 'एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज' और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में MA किया है।

सोशल मीडिया से पुष्पम ने खींचा सबका ध्यानसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पुष्पम ने ट्वीट कर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। यही नहीं विज्ञापन छपने के बाद से ही पुष्पम के ट्विटर पर फॉलोअर अचानक बढ़े थे। विज्ञापन छपने के बाद महज 24 घंटे में उन्हें हजारों लोगों ने फॉलो किया था। पुष्पम का फेसबुक पेज 11 अक्टूबर 2019 को अस्तित्व में आया। इस पेज से कई लाख लो जुड़ गए हैं। पुष्पम ने बिहार और राजनीति को लेकर अपना पहला पोस्ट 19 अक्टूबर 2019 को डाला था। पिछले 5 से 6 महीने से पुष्पम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक-ट्विटर पर बिहार में राजनीतिक बदलाव पर लिखती आ रही हैं।

टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा